हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Maharashtra Paper Leak: महाराष्ट्र में 12वीं बोर्ड एग्जाम का पेपर लीक, 3 छात्रों समेत 4 के खिलाफ खिलाफ

विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज।

Maharashtra Paper Leak: महाराष्ट्र में 12वीं बोर्ड एग्जाम पेपर लीक हो गया है। मामला मुंबई के डॉक्टर एंथनी डिसिल्वा हाईस्कूल का है। यहां एक छात्र के मोबाइल में गणित के पेपर का कुछ हिस्सा मिला।

इसके बाद शिवाजी पार्क पुलिस ने तीन छात्रों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह पूरा मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है।

पेपर का कुछ हिस्सा मोबाइल पर आया

जानकारी के अनुसार, सेंटर पर छात्रा मोबाइल लेकर आया था। संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल की जांच की गई तो उसके पास 10:17 बजे पेपर का कुछ हिस्सा मिला। इसके बाद मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

बता दें कि परीक्षा के दौरान क्लास में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है। जांच में सामने आया है कि छात्र ने अपने एक दोस्त को भी पेपर शेयर किया था।

दो अफसरों को मिली जांच

अब इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच के डीसीपी प्रशांत कदम और वरिष्ठ पीआई घनश्याम नाय की अगुवाई में टीम कर रही है। क्राइम ब्रांच ने पता लगाया कि पेपर वॉट्सऐप के जरिए एक-दूसरे को भेजे गए थे। अब पूरा विवरण खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: WPL 2023, GG vs MI, live update: मुंबई बनाम गुजरात, ओपनिंग सेरेमनी और मैच का समय बदला, यहां जानिए नई टाइमिंग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola