Maharashtra Bharatiya Janata Party Lok Sabha Assembly Election Second Survey: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दूसरा सर्वे भी किया है, लेकिन उसके लिए अच्छी खबर नहीं है। सूत्रों ने बताया कि इस सर्वे में भी पाया गया है कि मौजूदा समय में भाजपा के जो विधायक और सांसद हैं उनमें 60 प्रतिशत सीट तो भाजपा जीत रही है, लेकिन 40 प्रतिशत सीट खतरे में है। बता दें कि महाराष्ट्र में भाजपा के 22 सांसद थे, लेकिन पुणे के सांसद के निधन के बाद यह संख्या 21 है। उधर, विधानसभा में 105 विधायक हैं।
सूत्रों के अनुसार, एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद भाजपा ने पहला सर्वे 6 महीने बाद किया था, जिसमें भाजपा की लोकप्रियता कम होती दिखाई पड़ी। इसके बाद भाजपा ने फिर एनसीपी को साथ लेकर अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री बनाते हुए एनसीपी में बड़ी दरार पैदा कर दी।
3 कंपनियों ने किया सर्वेक्षण
भाजपा को लगा कि भतीजे के साथ चाचा शरद पवार भी साथ आएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शरद पवार महाविकास अघाड़ी के साथ रहे। हाल ही में भाजपा हाईकमान ने पॉलिटिकल सर्वे करने वाली 3 कंपनियों से सर्वेक्षण कराया। इसमें लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक हालात, सांसद और विधायकों का कार्य, जनता और पदाधिकारियों से उनका बर्ताव, सोशल मीडिया में उनकी सहभागिता के अलावा, मोदी, विधायकों और सांसदों को लेकर जनता की राय जानी गई।
मोदी चाहिए पर पुराने सांसद नहीं
‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहिए, लेकिन उम्मीदवार बदलना जरूरी है।’ सर्वेक्षण में यह चौंकाने वाला निष्कर्ष भी सामने आया है। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और केंद्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश ने शुक्रवार को दिनभर और देर रात तक सभी सीटो का जायजा लिया। इसके बाद प्रत्येक विधायक और सांसद से तीनों नेताओ ने मुलाक़ात भी की। अंत में उनके हाथों में सर्वे के रिपोर्ट कार्ड थमाए गए और इस बारे में कहीं भी चर्चा नहीं करने की हिदायत भी दी गई।
सूर्य पर निर्भरता होगी खत्म, अब चांद पर कभी नहीं होगी रात; वैज्ञानिकों ने खोज लिया उपाय
सूत्र बताते हैं कि सर्वेक्षण में 50 से 60 प्रतिशत लोग ही मोदी को पसंद कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों ने उम्मीदवार बदलने की मांग की है। इतना ही नहीं, लोकप्रतिनिधि ने कोरोना के दौरान और बाद में स्वास्थ्य को लेकर मदद नहीं की, किसी ने अच्छा बर्ताव नहीं किया तो किसी ने दूसरे काम नहीं किए? यह सर्वे में निकलकर सामने आया है।
चुनाव लड़ने के लिए शिंदे-पवार गुट को 118 सीट मिलेगी
यहां पर बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा के लिए भाजपा 170 सीट पर तैयारी कर रही भाजपा शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी अजीत पवार गुट को ज्यादा सीटें नहीं देगी। शिंदे के साथ जितने विधायक हैं वह सीट ही उन्हें लड़ने के लिए मिलेगी। अजीत पवार के साथ जितने विधायक हैं उससे ज़्यादा सीट उन्हें मिलने के आसार नहीं के बराबर हैं। ऐसे में शिंदे और पवार के हिस्से में 118 सीट ही आने की उम्मीद जताई जा रही है।
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 day agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
5 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
7 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines