Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। नामांकन के बाद अब कई सीटों पर महा विकास अघाड़ी (MVA) के उम्मीदवार आमने-सामने आ गए हैं। ऐसे में सीट शेयरिंग और बागियों को मनाने के लिए एमवीए के पास सिर्फ 24 घंटे का समय बचा है, क्योंकि 4 नवंबर नामांकन वापसी का अंतिम दिन है।
महाराष्ट्र की कुछ सीटों पर कांग्रेस, शिवसेना (UBT) या NCP (SP) के उम्मीदवारों ने एक दूसरे खिलाफ नामांकन दाखिल कर दिया है, जबकि कुछ सीटों पर टिकट नहीं मिलने से नाराज निर्दलीय पर्चा भरे हैं। इसे लेकर MVA के नेताओं का कहना है कि तीनों पार्टियों के नेता लगातार बात कर रहे हैं। सोमवार दोपहर तक का समय है, ज्यादातर लोगों को समझा लेंगे।
यह भी पढ़ें : Video: महाराष्ट्र में CM पद के कई दावेदार, BJP में 2 तो…
संजय राउत ने क्या कहा?
शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि एमवीए 90 प्रतिशत सीटों पर बागियों को मनाने में सफल रही है, जहां से उन्होंने गठबंधन के आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ पर्चा भरा था। उद्धव ठाकरे गुट ने 96 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी में ऐसी चीजें नहीं हैं। एक साथ बैठकर इस मामले को सुलझा लेंगे।
यह भी पढ़ें : Video: कितनी संपत्ति के मालिक हैं सांसद नारायण राणे के बेटे?
दो की लड़ाई में तीसरे को फायदा : टीएस सिंहदेव
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के बीच सीट शेयरिंग पर कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कहा कि चुनावों के दौरान कोई भी पार्टी इससे (सीटों के बंटवारे के दौरान मतभेद से) बच नहीं सकती। चाहें भाजपा है, एकनाथ शिंदे की शिवसेना है या अजित पवार की NCP है। प्रयास ये रहता है कि लोगों को समझाया जाए और उन्हें अपनी पार्टी की मुख्यधारा से जोड़कर महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए काम किया जाए। इसमें फायदा किसी का नहीं है। दो की लड़ाई में तीसरे को फायदा होता है। जो जिस पार्टी से जुड़े हुए हैं, उन्हें उसके हित में प्रयास करने चाहिए।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
16 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
16 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines