Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में 288 सीटों पर वोटिंग के बाद दोनों गठबंधन अब नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। सूबे के 9 करोड़ वोटर्स का फैसला EVM में बंद हो चुका है। इस बीच वोटिंग के बाद बुधवार शाम को एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए। बीजेपी गठबंधन को 5 एग्जिट पोल वापसी करता हुआ दिखा रहे हैं। वहीं 5 गठबंधन एमवीए की सत्ता में वापसी की बात कर रहा है।
एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि एग्जिट पोल में कुछ हजार लोगों के सैंपल लिए जाते हैं। इससे सही फिगर नहीं पता चलता। महाराष्ट्र में इस बार मतदाताओं ने साइलेंट वोट किया है। हरियाणा में भी तो कांग्रेस की सरकार एग्जिट पोल में बन रही थी, लेकिन क्या हुआ? 23 तारीख के परिणाम का इंतजार कीजिए, एमवीए को 160 से ज्यादा सीटें मिलेगी।
नाना पटोले को सीएम फेस घोषित करें कांग्रेस
राउत ने नाना पटोले के कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार के बयान पर कहा कि हमने पहले ही कहा है कि नतीजों के बाद हमारे सभी बड़े नेता बैठकर तय करेंगे , अगर नाना पटोले सीएम का फेस हैं तो कांग्रेस आलाकमान को सामने आकर उनका नाम घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा परिणाम आने के बाद ही सब कुछ तय होगा।
ये भी पढ़ेंः NDA vs MVA: महाराष्ट्र में ज्यादा वोटिंग के क्या मायने, फायदा किसे? 15 साल पहले बदली थी सत्ता
बिटकॉइन मामला फर्जी और फेक
इस बीच वोटिंग से पहले बीजेपी ने सुप्रिया सुले पर बिटकॉइन को लेकर जो बयानबाजी शुरू की उस पर आज भी पलटवार जारी है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि बिटकॉइन का पूरा मामला फर्जी और फेक है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में Exit Poll के नतीजों में BJP गठबंधन को बढ़त क्यों? जानें 5 बड़े कारण
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
8 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines