Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नामांकन में अब कुछ ही घंटे का समय शेष है। लेकिन महा विकास अघाड़ी को अभी कम से कम 20 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करना है। कांग्रेस और उद्धव सेना के बीच सीटों के बंटवारे पर मामला फंस गया है।
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस 102 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उद्धव सेना 84 और शरद पवार 82 सीटों पर लड़ रहे हैं। इन पार्टी की अघाड़ी ने अभी तक 268 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। हालांकि 20 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर रहस्य की स्थिति बनी हुई है।
ये भी पढ़ेंः BJP के विरोध के बावजूद नवाब मलिक NCP से लड़ेंगे चुनाव, अजित पवार ने लगाई मुहर
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता वर्सोवा, बायकुला और वडाला सीट पर अपना उम्मीदवार चाहते हैं, और इसके बदले उद्धव सेना को सीटें देना चाहते हैं। हालांकि उद्धव ठाकरे ने इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। और इसके बदले कांग्रेस को बोरिवली और मुलुंड सीटें ऑफर की हैं।
उधर कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने शिवसेना के संजय राऊत और एमएलसी मिलिंद नार्वेकर को बातचीत के लिए बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक चेन्निथला ने कहा है कि अगर सीटें एक्सचेंज नहीं हो पाती है तो पार्टी को फ्रेंडली फाइट के लिए तैयार रहना चाहिए।
दूसरी ओर बीजेपी, शिंदे सेना और अजीत पवार ने 281 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी 146 सीट पर, शिंदे सेना 78 और अजीत पवार 51 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि आज दोनों गठबंधन अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देंगे। महायुति ने अपने हिस्से की कुछ सीटें दूसरी पार्टियों को भी दी हैं।
बीजेपी ने चार सीटें युवा स्वाभिमान पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) और जन सुराज्य शक्ति पक्ष के लिए छोड़ी हैं। शिंदे सेना ने भी अपने हिस्से की दो सीटें छोटी पार्टियों के लिए छोड़ी हैं। एनसीपी अजीत पवार को गठबंधन में 58 सीटें दी गई थीं, लेकिन पार्टी ने अभी तक 51 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होंगे। वहीं 23 नवंबर को मतगणना होगी।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines