Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में चुनाव आयोग सितंबर के पहले सप्ताह में कभी भी चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस बीच चुनाव की तैयारी में जुटे महायुति गठबंधन में सीएम फेस को लेकर घमासान मच गया है। शिवसेना, एनसीपी और बीजेपी तीनों की ओर से इसे लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। हालांकि तीनों ही दल इस बात पर एकराय है कि इस बार का विधानसभा चुनाव सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
महायुति में असली घमासान की वजह यह है कि अगर गठबंधन की सत्ता में वापसी होती है तो सीएम कौन होगा? सूत्रों की मानें तो एक नेता ने कहा कि जिस पार्टी के पास सबसे ज्यादा सीटें होंगी वही सीएम पद के लिए दावा करेगी। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के अनुसार अमित शाह ने कहा कि आगामी चुनावों में महायुति की सरकार बनेगी। सीएम पद को लेकर कोई विवाद नहीं है। बीजेपी अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी क्योंकि हमारे पास पहले से ही ज्यादा सीटें हैं। ऐसे में हम अपने नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। वहीं एनसीपी अजित गुट के अनुसार पार्टी शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर सहमत है लेकिन उसकी बाद की परिस्थितियों पर पार्टी फिलहाल चुप्पी साधे हुई है।
शिंदे के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव
वहीं इस पूरे मामले को लेकर एनसीपी के एक नेता ने कहा कि पार्टी इस बात पर एकमत है कि चुनाव एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इस मुद्दे पर कुछ दिनों पहले एक जाॅइंट मीटिंग हुई थी। उन्होंने कहा कि यही बात बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने भी कही। लेकिन चुनाव के बाद क्या होगा इसको लेकर अभी बात करना थोड़ी जल्दबाजी होगी।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में तय होगी UP की राजनीति, PM मोदी और CM योगी की मुलाकात के सियासी मायने
सीट बंटवारे पर मचा घमासान
महायुति में सीटों के बंटवारे को लेकर भी सहमति नहीं बनी है। जानकारों की मानें तो 288 सदस्यों वाली विधानसभा में बीजेपी 150 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है। जबकि अजित पवार की एनसीपी भी 100 सीटों पर दावा ठोंक रही है। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह चुकी है। ऐसे में सीट बंटवारे को लेकर भी तीनों दलों के बीच रार छिड़ी हुई है।
ये भी पढ़ेंः नीति आयोग की बैठक में 7 राज्यों के CM नहीं होंगे शामिल, इंडिया ब्लॉक क्यों कर रहा बॉयकॉट?
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
17 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
19 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
19 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines