Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी के लिए राहत भरी खबर है। पार्टी ने टिकट वितरण के बाद बागी हुए कई नेताओं को मना लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल शेट्टी समेत 9 उम्मीदवारों ने टिकट वितरण के बाद नाराजगी जताई थी। जिसके बाद निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया था। ये सभी नौ नेता टिकट मांग रहे थे, लेकिन बीजेपी ने इनके ऊपर भरोसा नहीं जताया। टिकट वितरण के बाद ये नेता बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतर चुके थे। लेकिन बीजेपी हाईकमान बगावत के बाद एक्टिव हो गया। अब नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन सभी 9 नेताओं को मनाने में बीजेपी हाईकमान कामयाब हो गया है।
यह भी पढ़ें:Video: यूपी उपचुनाव की तारीख बदलने से किसे फायदा? वोटिंग पर कितना असर?
सभी नेताओं ने अपना नाम वापस ले लिया है। डोंबिवली सीट से आजाद लड़ रहे गोपाल शेट्टी ने भी नामांकन के अंतिम दिन फैसला बदल लिया है। शेट्टी को मनाने के लिए खुद देवेंद्र फडणवीस, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश खुद उनके घर गए थे। कई बड़े नेताओं ने भी शेट्टी से बात की थी। शनिवार को मीटिंग के दौरान गोपाल शेट्टी अपना नाम वापस लेने के लिए राजी हो गए थे। रविवार को छुट्टी थी, इसलिए उनको वेट करना पड़ा। इसके बाद सोमवार सुबह अपना नाम वापस ले लिया।
वहीं, गुहागार, गढ़चिरौली, पाथर्डी, सांगली, मेहकार, कारजात-जमखेद, खानापुर और बुलढाणा से भी बागी होकर चुनाव लड़ रहे बीजेपी नेताओं ने नाम वापस ले लिया है। प्रदेश और केंद्र के नेता इन लोगों को मनाने के लिए कोशिश कर रहे थे। कई नेताओं से सीधे हाईकमान ने बात की थी। कुछ बड़े नेता बागियों को मनाने के लिए उनके घर भी गए। आखिरकार पार्टी की रणनीति कारगर रही।
कांग्रेस में भी दिख रही बगावत
अब कई सीटों पर बीजेपी नेताओं को बगावत शांत होने का फायदा मिल सकता है। विश्लेषकों के अनुसार बगावत शांत होने का फायदा एनडीए को मिलेगा। कांग्रेस और शिवसेना उद्धव गुट में भी टिकट वितरण के बाद बगावत का माहौल है। कांग्रेस ने भी अपने बागियों को मनाने के लिए कवायद शुरू की थी। कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर राजेश लाटकर कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। उनको मनाने की तमाम कोशिशें फेल रहीं। प्रयास सिरे न चढ़ने पर कांग्रेस बैकफुट पर आई और अपनी प्रत्याशी मधुरिमा राजे को मैदान से हटा दिया। कई और भी सीटें हैं, जहां कांग्रेस को बगावत का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें:‘चुनाव में मेरी हत्या की साजिश रची गई…’, मंत्री अनिल विज के आरोपों से हरियाणा में सनसनी
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
6 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
6 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
17 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines