Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व की स्थानीय इकाई के नेताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले और चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव शामिल हुए। सूत्रों की मानें तो पहली बैठक में पार्टी ने 100 सीटों पर नाम तय कर लिए हैं। ये 100 सीटें वे हैं जहां पर पार्टी ने पिछली बार जीत दर्ज की थी। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 16 अक्टूबर को होगी, जिसमें महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव को लेकर पहली सूची जारी की जाएगी।
बीजेपी मौजूदा विधायकों के साथ ही इस लिस्ट में कुछ हारी हुई सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर सकती है। लगभग 4 घंटे तक चली बैठक में सभी 288 सीटों को लेकर प्रजेंटेशन राज्य इकाई के नेताओं द्वारा दिया गया। हालांकि चर्चा केवल उन्हीं सीटों पर हुई, जिस पर पार्टी चुनाव लड़ रही है। बता दें कि बीजेपी ने 2019 का चुनाव 164 सीटों पर लड़ा था, ऐसे में इस बार पार्टी 170 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
सत्ता विराधी लहर से निपटना बड़ी चुनौती
बैठक में सहयोगी दलों के साथ मिलकर एंटी इनकंबेंसी से निपटने को लेकर चर्चा की गई। लोकसभा चुनाव की गलतियां पार्टी विधानसभा चुनाव में न दोहराएं, इसको लेकर मंथन किया गया। सूत्रों की मानें तो पार्टी विदर्भ, मुंबई और उत्तर महाराष्ट्र की अधिकांश सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि शिवसेना कोंकण और उत्तर महाराष्ट्र की सीटों पर और एनसीपी पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा की सीटों पर चुनाव लड़ेगी। महायुति में सीट बंटवारे पर भी सहमति बन गई है। कुछ सीटों की अदला-बदली तीनों ही पार्टियां आपस में कर सकती है।
सीट बंटवारे पर आखिरी फैसला जल्द
बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में सहयेागी दलों के बीच आपसी समन्यवय बनाए रखने को लेकर भी बैठक हुई। बैठक में इसकी भी चर्चा हुई कि जिन सांसदों के टिकट लोकसभा चुनाव में कटे थे या जो उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में हार गए थे उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा। पार्टी जिताऊ उम्मीदवार और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर ही उम्मीदवारों का ऐलान करेगी। चर्चा है कि अजित पवार और एकनाथ शिंदे भी जल्द ही दिल्ली आकर जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद सीट बंटवारे को लेकर आखिरी एलान हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र विधानपरिषद में मनोनीत विधायकों के नाम तय; BJP, शिवसेना और NCP को कितनी सीटें?
संबंधित खबरें
इस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
13 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
14 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
16 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
2 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
2 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
2 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
3 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines