Congress put Corruption allegation on BJP in Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक 1 महीने पहले राज्य में एक बड़े घोटाले का अंदेशा लगाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने सत्तारूढ़ दल बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए 10 हजार करोड़ के घोटाले का जिक्र किया है। इस बयान के बाद से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा का दावा है कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार ने 10 हजोर करोड़ की डकैती कराई है। पवन खेड़ा ने कंपनी का नाम लिए बिना कहा कि बीजेपी चंदा लेकर धंधा कर रही है।
पुणे रिंग रोड में हुआ घोटाला
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का कहना है कि बीजेपी ने मराठी भाईयों से 10 हजार करोड़ लूटा है। पुणे रिंग रोड प्रोजेक्ट के तहत यह घोटाला किया गया है। महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) के अनुसार किसी एक कंपनी को 2 से ज्यादा प्रोजेक्ट नहीं दिए जा सकते हैं, लेकिन कॉर्पोरेशन का क्रायटेरिया बदलकर 1 कंपनी को 4 प्रोजेक्ट दे दिए गए। यह काम किसी और ने नहीं बल्कि बी यानी बीजेपी कंपनी कर रही है।
क्या बोले पवन खेड़ा?
पवन खेड़ा ने बैंक लूट का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भी कोई चोर बैंक लूटने जाता है, तो वो सुरंग के रास्ते अंदर जाता है। खासकर अगर किसी बैंक में सामने से आना मुश्किल हो, तो ज्यादातर मामलों में चोर बैंक के चौकीदार से जरूर मिला होता है। चौकीदार उसको गूढ़ रहस्य बताता है। अभी महाराष्ट्र में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने भी लगभग ऐसा ही एक कांड, डाका और चोरी की है।
महाराष्ट्र सरकार ने लूटे 10 हजार करोड़
पवन खेड़ा ने आगे कहा कि 10 हजार करोड़ की डकैती महाराष्ट्र में सरकार ने खुद करवाई है। ये 10 हजार करोड़ मराठी, मारवाड़ी, गुजराती भाईयों और तमाम लोग जो अपनी खून-पसीने की कमाई से टैक्स देते हैं, उनकी कमाई से सरकार ने 10 हजार करोड़ लूटा है। पवन खेड़ा के अनुसार यह घोटाला पुणो रिंग रोड प्रोजेक्ट के तहते हुआ है।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Election 2024: बीजेपी आज जारी करेगी 50 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट! MVA में 80 सीटों पर फंसा पेंच!
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
16 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
16 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines