महाराष्ट्र राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 100 दिवसीय कार्यालयीन सुधार कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों की सूची जारी की। इस सूची में शीर्ष पांच विभागों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के तीन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दो विभाग शामिल हैं। ख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेने के बाद फडणवीस ने सभी विभागों को 100 दिनों के भीतर सुधारों का लक्ष्य दिया था। इस कार्यक्रम के तहत 10 मानकों पर प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया, जिनमें वेबसाइट सुधार, कार्यालयीन सुविधाएं, शिकायत निवारण प्रणाली, जीवन को सरल बनाने की पहलें, निवेश प्रोत्साहन, तकनीकी नवाचार जैसे पहलू शामिल थे। मूल्यांकन भारतीय गुणवत्ता परिषद (Quality Council of India) द्वारा किया गया।
टॉप 5 में शामिल विभाग
1.महिला और बाल कल्याण विभाग (एनसीपी)- 100 में से 80 अंक लेकर सबसे ऊपर। मंत्री अदिति तटकरे की सक्रियता और निरंतर प्रयासों को इसका श्रेय दिया गया।
2.लोक निर्माण विभाग (बीजेपी)- राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने में उत्कृष्ट योगदान।
3. कृषि विभाग (एनसीपी)- किसानों के लिए योजनाओं और डिजिटल नवाचार के कारण सराहा गया।
4. ग्राम विकास विभाग (बीजेपी)- ग्रामीण विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए।
5. परिवहन विभाग (शिंदे गुट) और पोर्ट विभाग (बीजेपी)- दोनों विभागों ने संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया।
अन्य प्रमुख विभागीय प्रदर्शन
- 5 मंत्रालयों के सचिव, 5 मंत्रालयों के आयुक्त, 5 जिलाधिकारियों, 5 पुलिस अधीक्षकों की भी सराहना की गई। इनमें भी शिंदे गुट या ठाणे जिले से कोई नाम शामिल नहीं।
- हालांकि, ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिला परिषद श्रेणी में पहला स्थान पाया।
- ठाणे पुलिस कमिश्नर को टॉप 3 में दूसरा स्थान मिला, लेकिन ठाणे महानगरपालिका आयुक्त का नाम महानगर पालिका श्रेणी में नहीं था।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने साफ संकेत दिए हैं कि जिन विभागों का प्रदर्शन कमजोर रहेगा, उन्हें भविष्य में सरकार से बाहर किया जा सकता है। 100 दिवसीय सुधार कार्यक्रम को इसी दिशा में सरकार का पहला ठोस कदम माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
13 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
16 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
19 hrs ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
1 day ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines