महाराष्ट्र के लातूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक बुजुर्ग कपल खेत की जुताई करता दिखाई दिया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुरुष आगे से हल को खींच रहा था और महिला हल को संभाल रही थी। यह वीडियो देखने के बाद लोगों का दिल पसीज गया था। बताया गया कि बुजुर्ग कपल की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है और खेत की जुताई के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए वे खुद खेत की जुताई कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अभिनेता सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए और न्यूज 24 के पोस्ट पर लिखा कि आप उनका नंबर भेजिए, हम उनके लिए बैल की व्यवस्था करवाएंगे। इसके बाद स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आया और बुजुर्ग दंपत्ति के पास मदद के लिए पहुंचा।
कृषि अधिकारी ने दिया मदद का भरोसा
लातूर के तालुका कृषि अधिकारी सचिन बावगे ने बताया कि अंबादास पवार के पास 4 बीघा जमीन है, जो सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर है। हमारे अधिकारियों की टीम ने दौरा किया और पाया कि उनके पास आवश्यक उपकरणों की कमी है। इसलिए, हमने उन्हें कृषि विभाग में रियायती दरों पर उपलब्ध सभी उपकरणों के बारे में बताया।
मुहैया करवाए जायेंगे उपकरण
सचिन बावगे ने बताया कि उनके पास कृषि पहचान पत्र नहीं था और इसलिए संयुक्त कृषि अधिकारी ने पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू की। जल्द ही, उन्हें विभाग से एक ट्रैक्टर और 1.25 लाख रुपये सहित सभी उपकरण मिलेंगे, क्योंकि सरकारी प्रावधान के अनुसार 5 बीघा से कम जमीन वालों के लिए यह अनिवार्य है। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है।
बताया गया कि बुजुर्ग की उम्र लगभग 75 साल के करीब है और परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उनके पास इतना भी पैसा नहीं था कि वे किसी साधन से खेत की जुताई करवा सकें। ऐसे में बुजुर्ग खुद हल को खींचने लगा और उनकी पत्नी हल को संभालने लगीं। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अधिकारी उनके घर तक पहुंचे, ताकि उनकी स्थिति का जायजा ले सकें।
संबंधित खबरें
एयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
38 mins agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 hr agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines