स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने बिना नाम लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी की है। इसके बाद शिवसैनिकों के उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कुणाल कामरा को कड़ी चेतावनी दी है। इस बीच खबर सामने आई है कि कुणाल कामरा कंट्रोवर्सी मामले जिन लोगों ने हैबिटेट क्लब में तोड़फोड़ की थी उनमें से 11 लोगों को खार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों को बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया
आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है। पुलिस ने एकनाथ शिंदे गुट के युवा सेना के जनरल सेक्रेटरी राहुल कनाल को भी गिरफ्तार किया है।
नॉन बेलेबल धाराओं में मामला दर्ज
आरोपियों के ऊपर दो धाराएं BNS 132 और BNS 333 ( नॉन बेलेबल) सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, राहुल कनाल के वकील ने दोनों धाराओं को अवैध बताया है। पुलिस का कहना है कि इन सभी लोगों ने क्लब में जाकर तोड़-फोड़ की थी इसलिए धारा 132 लगाई गई है। यह नॉन बेलेबल है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कहा कि शिंदे साहब को अपशब्द कहा इसलिए हमने तोड़-फोड़ की। आरोपियों के वकील ने कहा कि पहली FIR एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है।
हेबिटेट स्टूडियो तोड़ने पहुंची बीएमसी
इस बीच बीएमसी की टीम मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो को तोड़ने पहुंची है। बीएमसी ने ‘द हैबिटेट स्टूडियो’ में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है।
राहुल कनाल ने कही ये बात
वहीं, इस मामले में राहुल कनाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से आपके आत्मसम्मान के बारे में है। जब बात बुजुर्गों या देश के सम्मानित नागरिकों की आती है, जब आपके बुजुर्गों को निशाना बनाया जाता है तो आप उस मानसिकता के किसी व्यक्ति को निशाना बनाएंगे। राहुल कनाल ने कुणाल कामरा की टिप्पणी के बाद उन्हें चेतावनी देते हुए कहा था कि ‘अभी तो ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।’ बता दें कि अपनी टिप्पणियों और हाजिरजवाबी से लोगों को हंसाने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल ने बॉलीवुड की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गीत पर पैरोडी सॉन्ग बनाया था। इसके जरिये उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक कमेंट किए थे। इसी कमेंट के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं का गुस्सा भड़का।
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 day agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
5 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
7 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines