मुंबई से सटे कल्याण में एक क्लिनिक में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह एक शख्स क्लिनिक की रिसेप्शनिस्ट पर खतरनाक तरीके से हमला कर रहा है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी शख्स फरार हो गया। पुलिस इस मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।
क्लिनिक में पहुंचे गोपाल झा नाम के व्यक्ति ने रिसेप्शनिस्ट लड़की के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस मारपीट में लड़की घायल हो गई। मामला कल्याण के नंदिवली स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल का है। बताया जा रहा है कि इस हॉस्पिटल में अक्सर भीड़ रहती है। इसी बीच एक मरीज के साथ आरोपी गोपाल झा भी वहां पहुंचा था।
रिसेप्शनिस्ट बोली- डॉक्टर अभी व्यस्त हैं
गोपाल झा ने रिसेप्शनिस्ट से कहा कि उसे डॉक्टर से मिलना है। रिसेप्शनिस्ट ने जवाब दिया कि डॉक्टर अभी व्यस्त हैं, उनके पास एमआर बैठे हैं, आप जरा रुक जाइए। यह सुनते ही गोपाल झा और रिसेप्शनिस्ट युवती के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि गोपाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब लड़की ने भी उसी भाषा में पलटकर जवाब दिया तो गोपाल आगबबूला हो गया।
गोपाल झा ने लड़की के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। पहले उसने अपने पैर से लड़की पर ज़ोरदार हमला किया, जब लड़की गिर गई तो वह उसके बाल पकड़कर उसे घसीटने लगा। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गोपाल की मारपीट से लड़की सहन नहीं कर सकी और ज़मीन पर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें : दृश्यम स्टाइल में सोनम रघुवंशी जैसा बदला, घर में पति की लाश दफनाकर लगवा दी टाइल्स
घटना के बाद विवाद
महाराष्ट्र में इन दिनों हिंदी भाषा को लेकर राजनीति तेज हो गई है। मराठी हितैषी बनकर राजनीति करने वाली कुछ पार्टियों को ऐसे संवेदनशील मुद्दों की तलाश रहती है। इस मामले में पीड़ित लड़की मराठी है और आरोपी युवक बिहार का रहने वाला है। ऐसे में मामले को “मराठी बनाम बिहारी” के प्रांतवादी विवाद से जोड़े जाने के पूरे आसार हैं। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करने जा रही है। वहीं, मारपीट करने वाला आरोपी गोपाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
12 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
17 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines