हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

स्कूल में प्रैक्टिस के दौरान सिर में भाला घुसने से छात्र की मौत, क्या जैवलिन थ्रो करने वाले के खिलाफ होगी FIR?

विज्ञापन

Javelin Enters Student Head During Practice: महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। स्कूल में जैवलिन थ्रो की प्रैक्टिस के दौरान 15 साल के एक छात्र की मौत हो गई। घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मानगांव तालुका के गोरेगांव का बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुरार के एक स्कूल में मृत छात्र की पहचान हुजेफा डावरे के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि हुजेफा दवारे अपने जूते का फीता बांधने के लिए नीचे झुके थे। उधर, प्रैक्टिस कर रहे एक छात्र ने आसमान में जैवलिन फेंका, जो सीधा जूते का फीता बांध रहे हुजेफा डावरे के सिर में जा घुसी।

घटना बुधवार दोपहर को घटी जब छात्र स्कूल के मैदान में भाला फेंकने का अभ्यास कर रहे थे। स्कूल के अधिकारी के मुताबिक, जब डावरे जूते का फीता बांध रहा था, तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि किसी ने जैवलिन थ्रो किया है, जो उसके लिए जानलेवा साबित होगी।

भाला घुसने के बाद डावरे मैदान में ही गिर गया, जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई।

क्या जैवलिन थ्रो करने वाले छात्र के खिलाफ दर्ज होगा मामला?

अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव पुलिस ने फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है। उधर, पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जांच की जा रही है कि क्या जैवलिन थ्रो करने वाले छात्र की ओर से कोई लापरवाही हुई? स्कूल और खेल के मैदान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें