Jalgaon Clash News: महाराष्ट्र के जलगांव में नए साल पर दो गुटों के बीच पथराव का मामला सामने आया है। शिवसेना के मंत्री गुलावबराव पाटिल के परिवार को ले जा रहे वाहन के हाॅर्न बजाने पर दो गुटों के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद जलगांव के पलाधी गांव में मंगलवार की रात को आगजनी और पथराव हुआ।
बता दें कि विवाद की शुरुआत मंत्री गुलाबराव पाटिल के परिवार को ले जा रही गाड़ी के हाॅर्न बजाने के बाद शुरू हुआ। ड्राइवर के हाॅर्न बजाने से ग्रामीण नाराज हो गए। इसके बाद ग्रामीणों और शिवसेना के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। गुस्साई भीड़ ने पथराव किया और दुकानों-वाहनों में आग लगा दी। जलगांव के कई इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 10 लोगों को हिरासत में लिया है।
फिलहाल नियंत्रण में स्थिति
मामले में जलगांव की एएसपी कविता ने बताया कि इलाके में शांति के धारा 163 लागू की गई है। गांववालों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात धारण गांव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पर्दा गांव में दो गुटों के बीच मामूली विवाद पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद दुकानों में आग लगा दी गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ेंः Video: एक्सप्रेसवे पर 40 गाड़ियां एक-साथ पंचर, नागपुर हाइवे पर कैसे लगी कारों की कतार?
पिछले महीने भी भड़की थी हिंसा
बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले दो महीने में हिंसा की दूसरी घटना है। इससे पहले दिसंबर 2024 में परभणी शहर में कलेक्टर कार्यालय के सामने बाबा साहेब की मूर्ति के सामने रखी संविधान की मूर्ति को तोड़ने के बाद हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह पर आगजनी की थी। इस हिंसा के बाद पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिस पर जमकर सियासत भी हुई थी।
ये भी पढ़ेंः पुणे के पास रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, पटरी पर किसने रखा गैस से भरा सिलेंडर?
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines