26/11 Mumbai Attacks: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को 26/11 के मुंबई हमलों के पीड़ितों को याद करते हुए कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने इस हमले की योजना बनाई और निगरानी की उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए।
जयशंकर ने ट्वीट किया, “आतंकवाद मानवता के लिए खतरा है। आज 26/11 को दुनिया भारत के साथ इसके पीड़ितों को याद कर रही है। जिन लोगों ने इस हमले की साजिश रची और इसकी निगरानी की उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कही ये बात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 26/11 #MumbaiTerrorAttacks की बरसी पर देश उन सभी को कृतज्ञता के साथ याद करता है जिन्हें हमने खोया। हम उनके प्रियजनों और परिवारों के स्थायी दर्द को साझा करते हैं। राष्ट्र उन सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने कर्तव्य के पालन में बहादुरी से लड़ाई लड़ी और सर्वोच्च बलिदान दिया।
वहीं, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को पुलिस मेमोरियल पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। NCP सांसद सुप्रिया सुले ने मुंबई अटैक की 14वीं बरसी पर तुकाराम ओंबले स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस गेटवे ऑफ इंडिया और ताज होटल के बाहर श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल हुए।
शहीद की बेटी ने पिता को किया याद
#MumbaiTerrorAttack में जान गंवाने वाले पुलिस अधिकारी विजय सालस्कर की बेटी दिव्या सालस्कर ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि मैं इस घटना को याद नहीं रखना चाहती और इसकी कोशिश भी करती हूं। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों ने बहुत प्यार और सम्मान दिया है, जिससे मैं और मेरी मां हर दिन जीवित हैं।
166 लोगों की हुई थी मौत
बता दें कि 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने गोलीबारी और बमबारी हमलों को अंजाम दिया जिसमें कम से कम 166 लोग मारे गए और 300 घायल हो गए। पिछले महीने भारत ने काउंटर-टेररिज्म कमेटी (CTC) की भारत की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की दो दिवसीय आतंकवाद विरोधी बैठक की मेजबानी की।
बैठक के बाद एक दिल्ली घोषणा जारी की गई जिसमें रेखांकित किया गया कि आतंकवादियों के सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचने का अवसर एक महत्वपूर्ण चिंता बनी हुई है और यह कि सभी सदस्य राज्यों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह से सहयोग करना चाहिए। यह भी कहा गया कि आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है।
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
9 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
2 days agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
2 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
2 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
4 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines