Maharashtra New DGP: महाराष्ट्र के नए डीजीपी के तौर पर संजय वर्मा नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटा दिया था। जिसके बाद मुंबई के पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर को महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी अतिरिक्त तौर पर सौंपी गई थी। बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। रश्मि शुक्ला प्रदेश की पहली महिला डीजीपी थीं। जिनके खिलाफ कांग्रेस समेत कई दलों ने चुनाव आयोग को शिकायत दी थी।
यह भी पढ़ें:‘चुनाव में मेरी हत्या की साजिश रची गई…’, मंत्री अनिल विज के आरोपों से हरियाणा में सनसनी
रश्मि शुक्ला का तबादला किया गया है। एक पखवाड़े पहले चुनाव आयोग को राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने शिकायत दी थी। वहीं, डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने वरिष्ठ अधिकारियों के नाम मांगे थे। जिनमें संजय वर्मा, संजीव कुमार सिंघल और उनके बैचमेट रितेश कुमार के नाम आयोग को दिए गए थे। वहीं, आयोग ने 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी फनसालकर को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। अब प्रदेश में डीजीपी की नियुक्ति कर दी गई है।
संजय वर्मा 1990 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वे फिलहाल महाराष्ट्र में कानून और तकनीकी डीजी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे अप्रैल 2028 में रिटायर होंगे। पिछले कुछ दिन से उनका नाम सीनियर अधिकारियों की लिस्ट में शामिल था।
20 नवंबर को होनी है वोटिंग
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। वहीं, 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। हाल ही में एक समीक्षा बैठक मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने ली थी। जिसमें अधिकारियों को निष्पक्ष रहने के लिए चेतावनी जारी की गई थी। राजीव ने कहा था कि अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करते समय पक्षपात की भावना न दिखाएं।
यह भी पढ़ें:Video: यूपी उपचुनाव की तारीख बदलने से किसे फायदा? वोटिंग पर कितना असर?
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
5 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
5 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
16 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines