Mumbai-Doha Flight: हवाई सफर को आरामदायक बनाने के लिए कंपनिया हर मुमकिन कोशिश करती हैं। लेकिन मुंबई से कतर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों का पारा उस वक्त हाई हो गया जब उन्हें उड़ान भरने से पहले लगभग 5 घंटे तक फ्लाइट में बैठाया गया। इसके बाद भी फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी, बल्कि सभी यात्रियों को उतार दिया गया। यात्रियों का एयरलाइन की इस हरकत पर कहना है कि उनको फ्लाइट में देरी को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी थी।
यात्रियों ने एयरलाइन पर इल्जाम लगाया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। जिससे वो एयरपोर्ट से बाहर जा सकें, इस पूरे मामले के बीच उनको एयरपोर्ट से बाहर जाने की इजाजत भी नहीं दी गई। सभी यात्री रात के 2:30 बजे से यहां फंसे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: सावधान! प्लेन में खिलाया जा रहा है एक्सपायर फूड, यात्री की शिकायत पर जागी एयरलाइन
मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे यात्री
फ्लाइट्स का डिले हो जाना आम बात है लेकिन उसके लिए पहले से यात्रियों को इस बात की जानकारी दे दी जाती है। लेकिन मुंबई से कतर जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में देरी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। इस फ्लाइट में लगभग 250 से 300 यात्री थे। ये फ्लाइट अपने तय समय सुबह 3:55 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन वक्त से ठीक 5 मिनट पहले एयरलाइन ने ये फ्लाइट डिले कर दी। इस दौरान यात्री फ्लाइट के अंदर ही बैठे रहे।
5 घंटे किया इंतजार
यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें फ्लाइट के अंदर करीब पांच घंटे तक इंतजार कराया गया। यात्रियों ने दावा किया कि घंटों बीत जाने के बाद उनको प्लेन से उतरने के लिए कहा गया। ये फ्लाइट सुबह 3:55 बजे उड़ान भरने वाली थी, जिसके लिए यात्री उसमें बैठ चुके थे। लेकिन एयरलाइन ने तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए यात्रियों को मुंबई हवाई अड्डे के इमिग्रेशन वेटिंग एरिया में ले जाया गया। इंडिगो के प्रवक्ता ने फ्लाइट के डिले होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि फ्लाइट संख्या 6E 1303 को तकनीकी कारणों से डिले की गई, जिसके लिए उन्हें खेद है।
बिना पानी या भोजन के रहे यात्री
मीडिया से बात करते हुए एक यात्री ने बताया कि जब उन्हें फ्लाइट से उतारा गया तब तक कई घंटे बीत चुके थे। इस सब के लिए सभी यात्रियों ने आवाज उठाई थी। इसके बाद भी कोई अधिकारी हमसे बात करने के लिए तैयार नहीं था। इस दौरान यात्रियों को पानी या खाना कुछ नहीं दिया गया। यात्री अपने छोटे बच्चों के साथ इंतजार कर रहे थे। हालांकि इंडिगो का कहना है कि उन्होंने यात्रियों को पूरी सुविधाएं दी थी।
इंडिगो की प्रवक्ता ने कहा, यात्रियों को होटल दिए जा रहे हैं, और यात्रा को पूरा करने के लिए पूरा काम किया जा रहा है। इसके अलावा इंडिगो ने अपने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया।
ये भी पढ़ें: ट्रेन में ब्रेक जर्नी का क्या है मतलब? कितने किमी पर मिलती है ये सुविधा, पढ़िए रेलवे के नियम
संबंधित खबरें
'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
14 hrs agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
15 hrs agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
22 hrs agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
1 day agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
1 day agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
1 day ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
1 day agoमहाराष्ट्र FDA की जांच के दायरे में मुंबई का 120 साल पुराना कैफे, चूहे-कॉकरोच मिले
2 days agoNCP के दोनों गुट होंगे मर्ज? शरद पवार ने कर दिया खुलासा, बताया आगे का प्लान
2 days agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के आंदोलन को नहीं मिली परमिशन, मुंबई पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines