देश के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। महाराष्ट्र के अहमदनगर में हुई जबरदस्त बारिश से हालात बिगड़ गए। इसके बाद भारतीय सेना ने मंगलवार को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (अहमदनगर) जिले के खड़की गांव में राहत और बचाव अभियान शुरू किया। इस क्षेत्र में बारिश के बाद भयंकर जलभराव हो गया, कमर तक पानी भर गया और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
बारिश के बाद बिगड़े हालात
बताया गया कि सेना के बख्तरबंद कोर केंद्र और स्कूल (एसीसी-एस) से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित खड़की गांव में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। सामने आए फोटो और वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग कमर तक पानी में डूबे हुए हैं। लोग अपने बच्चों और सामान को लेकर गांव से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। बारिश और तेज हवा के कारण पेड़ उखड़ गए हैं और लोगों के घर भी गिर गए हैं। कई लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए हैं।
हालात बिगड़ने के बाद अहिल्यानगर के ज़िला मजिस्ट्रेट ने मदद के लिए सेना से अनुरोध किया था। इसके बाद भारतीय सेना ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एक मेडिकल टीम और एक इंजीनियर टुकड़ी समेत एसीसी-एस ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। शाम को साढ़े 5 बजे राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। 5 बजकर 50 मिनट पर सेना क्षेत्र में पहुंची और फंसे हुए लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया।
जिला मजिस्ट्रेट ने मदद के लिए सेना से किया अनुरोध
भारतीय सेना को अहिल्यानगर के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सहायता के लिए जैसे ही संपर्क किया गया, थल सेना की एक टुकड़ी तत्काल सहायता के लिए अहमदनगर पहुंच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगातार भारी बारिश के कारण भयानक बाढ़ की स्थिति बन गई है। सेना ने अपने अथक प्रयासों से दर्जनों ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और खाने-पीने की व्यवस्था भी की।
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अहिल्यानगर जिले में 5–15 मिमी प्रति घंटे की दर से मध्यम वर्षा हुई, साथ ही मध्यम गरज के साथ छींटे पड़े तथा सतह पर 41–61 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले आ गया है और आईएमडी ने कई क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
10 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
21 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines