Chanda Kochhar Case लोन फ्रॉड केस में ICICI बैंक की पूर्व CEO-MD चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार को मुंबई की विशेष कोर्ट ने दोनों को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। शुक्रवार को जांच एजेंसी ने दोनों को वीडियोकॉन ग्रुप को 3,250 करोड़ का बैंक लोन देने के मामले में गिरफ्तार किया था।
और पढ़िए –गुजरात के मेहसाणा में पैराग्लाइडिंग के दौरान गिरा दक्षिण कोरियाई शख्स, अस्पताल में तोड़ा दम
अब दोनों 26 दिसंबर तक सीबीआई हिरासत में रहेंगे। सीबीआई उनसे लोन फ्रॉड से जुड़े कई सवालों के जवाब जानने की कोशिश करेगी। इस मामले में आरोप है कि जब चंदा कोचर आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ थीं तो साल 2012 में उन्होंने वीडियोकॉन ग्रुप को लोन दिया था। आरोप है कि इसके बदले में दीपक कोचर की कंपनी नू रिन्यूएबल को वीडियोकॉन में निवेश किया था। बाद में यह लोन नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) हो गया।
यह है पूरा मामला
सितंबर 2020 में प्रवर्तन निदेशालय ने दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था। बैंक ने वीडियोकॉन ग्रुप को 3,250 करोड़ का लोन दिया और छह महीने बाद वेणुगोपाल धूत के स्वामित्व वाली मेसर्स सुप्रीम एनर्जी ने मैसर्स न्यूपावर रिन्यूएबल्स को 64 करोड़ का लोन दिया, जिसमें दीपक कोचर की 50% हिस्सेदारी है। बैंक और वीडियोकॉन के शेयर होल्डर अरविंद गुप्ता ने प्रधानमंत्री, रिजर्व बैंक और सेबी को एक पत्र लिखकर वीडियोकॉन के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत और चंदा कोचर पर एक-दूसरे को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था। साल 2019 में चंदा कोचर के खिलाफ आरोपों की जांच कर रही जस्टिस बी.एन. श्रीकृष्णा समिति की रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि चंदा कोचर ने बैंक की आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
3 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
8 hrs ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
10 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
1 day ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
1 day agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines