BJP Legislature Party Meeting: महाराष्ट्र में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस सर्वसम्मति से नेता चुन लिए गए। दिल्ली से आए पर्यवेक्षक विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में देवेंद्र फडणवीस के नाम का ऐलान किया गया। सभी बीजेपी विधायकों ने देवेंद्र फडणवीस के नाम पर हामी भरी। बैठक की शुरुआत में विजय रूपाणी ने विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी विधायक अपने नाम का प्रस्ताव नहीं रख सकता है। हां वे किसी अन्य विधायक के नाम का प्रस्ताव रख सकते हैं। इसके बाद वहां मौजूद सभी विधायक ठहाका मारकर हंसने लगे।
इसके बाद बीजेपी विधायक सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल मंच पर आए और उन्होंने सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद कुछ अन्य विधायकों ने भी उनके नाम का प्रस्ताव रखा। बीजेपी विधायकों ने मेज थपथपाकर फडणवीस के नाम का समर्थन किया। इसके बाद विजय रूपाणी ने पूछा अगर किसी और के नाम का प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो आगे आ सकते हैं। बैठक में मौजूद नेताओं ने एक साथ फडणवीस के नाम पर हामी भर दी।
ये भी पढ़ेंः संघ की पहली पसंद…कुशल संठनकर्ता, CM के लिए BJP की पहली पसंद क्यों बने देवेंद्र फडणवीस?
इसके बाद रूपाणी ने मुझे लगता है कि एक प्रस्ताव आया हुआ है, पक्का? इस पर नेताओं ने हामी भरी। फिर रूपाणी ने पूछा कोई दूसरा प्रस्ताव है, तो विधायकों ने एक स्वर में कहा, नहीं। रूपाणी ने कहा सिर्फ एक ही नाम का प्रस्ताव आया है ऐसे में देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना जाता है।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra मंत्रिमंडल शिवसेना-NCP को कितने पद? BJP ने सेट किया 6ः1 का फाॅर्मूला?
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
16 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
18 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
18 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines