Guillain Barre Syndrome What : महाराष्ट्र के पुणे में गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के 22 संदिग्ध मरीज पाए गए, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पुणे नगर निगम की टीम ने संदिग्ध मरीजों की जांच की और उनके नमूने आईसीएमआर-एनआईवी को भेज दिए। आइए जानते हैं कि क्या है गिलियन-बैरे सिंड्रोम?
पीटीआई ने नगर निगम अधिकारियों के हवाले से बताया कि पुणे में गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के 22 संदिग्ध मरीज मिले। जीबीएस के ज्यादातर मामले शहर के सिंहगढ़ रोड इलाके में पाए गए। अधिकांश संदिग्ध मरीजों की उम्र 12 से 30 साल के बीच है। सिर्फ एक मरीज की आयु 59 साल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें : कर्ज से परेशान शख्स ने पत्नी-बेटे को मार डाला, एक वॉयस नोट से बच गई खुद की जान
जानें डॉक्टर ने क्या कहा?
सिविक हेल्थ डिपार्टमेंट की चीफ डॉ. नीना बोराडे ने कहा कि शहर के तीन से चार अस्पतालों में जीबीएस के संदिग्ध मरीज एडमिट हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में संदिग्ध गिलियन-बैरे सिंड्रोम के केस सामने आए हैं। उन्होंने विस्तृत जांच शुरू कर दी और विशेषज्ञ पैनल गठित किया है। डॉक्टर ने बताया कि आमतौर पर जीबीएस का कारण जीवाणु और वायरल संक्रमण बनते हैं, क्योंकि वे मरीजों की इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं।
यह भी पढ़ें : पुणे में डंपर ने 9 लोगों को कुचला, 3 की मौके पर मौत; मरने वालों में 2 मासूम बच्चे भी शामिल
गिलियन-बैरे सिंड्रोम के क्या हैं लक्षण
गिलियन-बैरे सिंड्रोम एक दुर्भल बीमारी है, जिसमें लोगों को कमजोरी महसूस होती। लोगों के शरीर में सुन्नता और मांसपेशियों में कमजोरी हो जाती है। इस बीमारी का मुख्य लक्ष्य शरीर में गंभीर कमजोरी है। इसे लेकर डॉक्टर का कहना है कि इस दुर्भल बीमारी से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। संयुक्त राज्य अमेरिका में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर एंड स्ट्रोक के अनुसार, गिलियन-बैरे सिंड्रोम के ये हैं लक्षण
- कमजोरी
- संवेदना में परिवर्तन
- आंख की मांसपेशियों और दृष्टि में कठिनाई
- निगलने, बोलने या चबाने में कठिनाई
- हाथों और पैरों में सुई चुभने या पिन और सुई चुभने जैसी समस्या
- दर्द जो गंभीर हो सकता है, विशेष रूप से रात में
- समन्वय संबंधी समस्याएं और अस्थिरता
- असामान्य हृदय गति या रक्तचाप
- पाचन और मूत्राशय नियंत्रण में समस्याएं
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
19 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines