महाराष्ट्र लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 में वोटरों को लेकर गलत जानकारी देने वाले CSDS के प्रोफेसर संजय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। संजय पर गलत जानकारी दिए जाने का बड़ा आरोप लगा है। हालांकि इसके बाद संजय ने इस मामले में माफी भी मांगी थी।
वहीं इस मामले में नागपुर पुलिस ने सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS) संजय कुमार के खिलाफ BNS की धारा 175, 353(1)(बी), 212 और 340(1)(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में गलत सूचना फैलाने, भ्रामक सामग्री प्रसारित करने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के गलत डेटा के लिए माफी मांगने वाले संजय कुमार? जिनकी पोस्ट से मचा सियासी बवाल
संजय कुमार ने मांगी थी माफी
केस दर्ज होने से एक दिन पहले ही संजय कुमार ने गलत जानकारी देने को लेकर माफी भी मांगी थी। उन्होंने स्वीकार किया था कि उनके दिए गए आंकड़े गलत थे। यह गलती उनकी डेटा टीम से हुई थी। संजय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘महाराष्ट्र चुनाव को लेकर की गई पोस्ट के लिए मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं। दरअसल, 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के आंकड़ों की तुलना करते समय गलती हो गई थी। आंकड़ों की एक पंक्ति गलत पढ़ी गई थी। मैंने पोस्ट डिलीट कर दी है और मेरा गलत सूचना फैलाने का कोई इरादा नहीं था।’
ये भी पढ़ें: ‘महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का गलत डेटा दिया, माफ कर दीजिए’, CSDS प्रोफेसर संजय कुमार ने क्यों मांगी माफी?
पुलिस ने शुरू की जांच
नागपुर पुलिस ने बताया कि संजय कुमार द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट न केवल भ्रामक थे, बल्कि चुनाव आचार संहिता के संभावित उल्लंघन की श्रेणी में भी आते हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि पोस्ट किस इरादे से पोस्ट किए गए थे और क्या इनके पीछे कोई संगठित प्रयास था।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines