हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

वित्त मंत्रालय सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास, डिप्टी CM सुनेत्रा पवार को मिली इन 3 विभागों की जिम्मेदारी

राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाए जाने के बाद अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम का पद संभाला. इसके साथ ही उन्हें चार विभागों की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण के बाद, उन्हें विभागों की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है. शनिवार शाम मुंबई के लोकभवन में राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाए जाने के बाद अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम का पद संभाला. इसके साथ ही उन्हें तीन विभागों की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है. वित्त मंत्रालय को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पास रखा है, जबकि सुनेत्रा को अहम मंत्रालय सौंपे गए हैं.

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और दिवंगत अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य उत्पाद शुल्क, खेल एवं युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास एवं औकाफ विभाग सौंपे गए हैं. योजना एवं वित्त विभाग, जो दिवंगत अजीत पवार को दिए गए थे, अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास हैं।.

महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को उस समय इतिहास रचा गया जब सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली और वे राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गईं. यह पद पहले उनके पति अजित पवार के पास था, जिनका 28 जनवरी को बारामती में एक भयावह विमान दुर्घटना में निधन हो गया. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के इस वरिष्ठ नेता की अकस्मात विदाई ने पूरे महाराष्ट्र को स्तब्ध कर दिया है.

विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के विधान भवन में आयोजित हुआ, जहां माहौल गहरे भावुकता से लबालब भरा था. बड़ी तादाद में पहुंचे एनसीपी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थकों ने ‘अजित दादा अमर रहें’ के जोरदार नारों से सभागार को गुंजायमान कर दिया. कई नेताओं की आंखें नम नजर आईं, जबकि सुनेत्रा पवार ने शपथ लेते हुए संयम बनाए रखा. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शपथ दिलाई, और इस दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत अजित पवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola