हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'शिंदे, सुबह के 4 बजे हैं इतना क्या अर्जेंट है?' एकनाथ ने शाह से फणडवीस की क्या की शिकायत? सामना में हुआ खुलासा

Maharashtra News : महाराष्ट्र की महायुति सरकार में एक बार फिर खींचतान की बात सामने आई है। उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने सामना में इसका खुलाता करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे ने अमित शाह से देवेंद्र फणडवीस की शिकायत की।

विज्ञापन
अमित शाह, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस।

Maharashtra News : महाराष्ट्र की सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच अभी भी मनमुटाव जारी है। इसे लेकर डिप्टी सीएम शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से देवेंद्र फडणवीस की शिकायत की। उद्धव ठाकरे की शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में राज्यसभा सांसद संजय राउत के रोखठोक कॉलम में इसका खुलासा हुआ।

शिवसेना (UBT) के नेता और सांसद संजय राउत ने ‘सामना’ में कहा कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने 22 फरवरी की सुबह पुणे के कोरेगांव पार्क स्थित वेस्टिन होटल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और सीएम देवेंद्र फडणवीस की शिकायत की। शिंदे ने शाह से कहा कि मैं कल तक मुख्यमंत्री था, लेकिन आज सरकार में मेरी कोई इज्जत नहीं है। मेरे सारे फैसले पलट दिए जा रहे हैं। यह बताने के लिए शिंदे ने सुबह 4 बजे अमित शाह से मुलाकात की। सामना में यह भी बताया गया है कि ऐसा शाह ने कहा और सुबह की यह बैठक खत्म कर दी, ऐसा बताने वाले भाजपा के ही लोग हैं।

यह भी पढ़ें : पुणे बस कांड में महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पुलिस थाने के करीब कैसे हुई वारदात?

विज्ञापन

जानें अमित शाह-एकनाथ शिंदे में क्या हुई वार्ता?

अमित शाह – क्यों शिंदे, सुबह के 4 बजे हैं इतना क्या अर्जेंट है?

एकनाथ शिंदे – आपको सब मालूम है यहां क्या हो रहा है

विज्ञापन

शाह – क्या हो रहा है?

शिंदे – मुझे और मेरे लोगों की घेराबंदी करने की कोशिश खुलेआम चल रही है।

विज्ञापन

शाह – ऐसा कैसे हो सकता है? मैं देवेंद्र से बात करता हूं।

शिंदे – मुझे दबाने की, खत्म करने की पूरी कोशिश हो रही है। आपके भरोसे हम आपके साथ आए। आपका वादा था कि चुनाव के बाद भी मैं ही मुख्यमंत्री बनूंगा।

विज्ञापन

शाह – हमारे 125 लोग चुनकर आए। आप कैसे क्लेम कर सकते हो?

शिंदे – मेरे नेतृत्व में चुनाव हुआ।

विज्ञापन

शाह – नहीं, पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव हुआ। आपको क्या चाहिए बोलो… मैं कोशिश करूंगा।

शिंदे – मुख्यमंत्री।

विज्ञापन

शाह – देखो भाई। यह ठीक नहीं है। अभी नहीं हो सकता। पार्टी का मुख्यमंत्री होगा।

शिंदे – मैं क्या करूं।

विज्ञापन

शाह – आप बीजेपी में मर्ज हो जाओ। आपका क्लेम सीएम पद पर तब बना रहेगा। बाहर का आदमी अब महाराष्ट्र का सीएम नहीं बनेगा। आपका रिस्पेक्ट हमने रखा है।

शिंदे – फिर हमारे पार्टी का क्या?

शाह – वो हमारे पर छोड़ दो। वो पार्टी हमने ही बनाई। आप चिंता मत करो।

यह भी पढ़ें : पुणे बस कांड में महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पुलिस थाने के करीब कैसे हुई वारदात?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola