Mumbai News: मुंबई से स्टे वसई-विरार में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान वसई-विरार में पिछले करीब डेढ़ दशक से जारी अवैध निर्माण रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 14 और 15 मई को मुंबई और हैदराबाद में 13 ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 9.04 करोड़ रुपये नकद और 23.25 करोड़ रुपये के हीरे-जड़े गहने और सोना जब्त किया है। ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई।
क्या है पूरा मामला?
ED की यह जांच मीरा-भायंदर पुलिस द्वारा दर्ज की गई कई एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी। इन एफआईआर में वसई-विरार महानगरपालिका (VVMC) क्षेत्र में सरकारी और निजी जमीन पर अवैध इमारतें खड़ी करने के आरोप थे। जांच में सामने आया कि 2009 से अब तक 41 अवैध इमारतें उन जमीनों पर बना दी गईं जो असल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और डंपिंग ग्राउंड के लिए आरक्षित थीं। डेवलपर्स ने नकली मंजूरी दिखाकर इन इमारतों को आम लोगों को बेच दिया।
जनता को धोखे में रखकर करोड़ों की कमाई
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन इमारतों को बेचते समय बिल्डरों को पता था कि ये पूरी तरह अवैध हैं और एक दिन गिरा दी जाएंगी। फिर भी उन्होंने झूठे वादों और फर्जी कागजातों से लोगों को गुमराह किया। प्रभावित परिवारों ने बाद में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने 8 जुलाई 2024 को सभी इमारतों को गिराने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका भी खारिज हो गई। आखिरकार VVMC ने 20 फरवरी 2025 तक सभी 41 इमारतों पर तोड़क कार्यवाही की|
कौन हैं घोटाले के पीछे?
ED की जांच में इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड सीताराम गुप्ता और अरुण गुप्ता को बताया गया है। ये दोनों कई अन्य बिल्डरों के साथ मिलकर जमीन हथियाने और फर्जीवाड़े का जाल बुनते रहे। हैरानी की बात यह है कि VVMC के वरिष्ठ अधिकारी भी इस साजिश में शामिल पाए गए। जब VVMC के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ टाउन प्लानिंग वाई. एस. रेड्डी के यहां छापेमारी हुई, तो वहां से अकेले 8.6 करोड़ रुपये नकद और 23.25 करोड़ के हीरे व बुलियन बरामद हुए। इस कार्रवाई ने महाराष्ट्र में रियल एस्टेट माफिया और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहे एक बड़े स्कैम का पर्दाफाश किया है, जिसमें आम लोगों को फर्जी दस्तावेजों के जरिये अवैध इमारतों में घर बेचे गए|
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
13 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
13 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
22 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines