महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के कई मंत्री उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से नाराज हैं। इस नाराजगी के बाद एकनाथ शिंदे ने अपने मंत्रियों के साथ मुलाकात की और उन्हें समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
अब खबर सामने आ रही है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 4 जून को प्रस्तावित 7 अहम बैठकों में से किसी में भी शामिल नहीं होंगे। उनके इस निर्णय को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति को लेकर उनके कार्यालय की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
4 जून को इन बैठकों में होना था शामिल
दोपहर 12:30 बजे
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक।
स्थान: सह्याद्री अतिथिगृह, मलबार हिल, मुंबई।
दोपहर 1:00 बजे
विधि एवं विधान शाखा के लोगो (प्रतीकचिह्न) का अनावरण तथा विधि एवं विधान शाखा के कार्य से संबंधित 4 पुस्तकों का विमोचन।
स्थान: सह्याद्री अतिथिगृह, मलबार हिल, मुंबई।
दोपहर 1:30 बजे
मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में वृक्षारोपण अभियान संबंधी बैठक।
स्थान: सह्याद्री अतिथिगृह, मलबार हिल, मुंबई।
दोपहर 3:30 बजे
रोजगार गारंटी योजना विभाग की समीक्षा बैठक।
स्थान: कक्ष क्रमांक 02, सह्याद्री अतिथिगृह, मलबार हिल, मुंबई।
शाम 4:15 बजे
फलोत्पादन विभाग की समीक्षा बैठक।
स्थान: कक्ष क्रमांक 02, सह्याद्री अतिथिगृह, मलबार हिल, मुंबई।
शाम 4:45 बजे
सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।
स्थान: कक्ष क्रमांक 02, सह्याद्री अतिथिगृह, मलबार हिल, मुंबई।
शाम 5:30 बजे
राज्य के 16 आदिवासी, अति-दुर्गम नक्सल प्रभावित जिलों में कार्यरत ‘भरारी पथक’ मानसेवी चिकित्सा अधिकारियों की सेवा संबंधी बैठक।
स्थान: कक्ष क्रमांक 02, सह्याद्री अतिथिगृह, मलबार हिल, मुंबई।
मंत्रियो ने की थी एकनाथ शिंदे से शिकायत
बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे गुट के मंत्री डिप्टी सीएम अजित पवार से नाराज हैं। एकनाथ शिंदे गुट के मंत्रियों का आरोप है कि अजित पवार हमारे विकास कामों पर रोक लगाते हैं। मंत्रियों ने एकनाथ शिंदे से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद अब वह बैठक में शामिल नहीं हो हुए। अब इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या महायुति में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? कहा यह भी जा रहा है कि बैठक से दूरी बनाना शिंदे की किसी बड़ी रणनीति का हिस्सा हो सकती है, खासकर तब जब महाराष्ट्र में चुनावी समीकरण लगातार बदलते जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
36 mins agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
9 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
17 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
21 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines