Disabled Mumbai Bride Virali Modi Controversy Update: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिव्यांग मॉडल और एक्टिविस्ट विराली मोदी से माफी मांगी है। उन्होंने अपने X अकाउंट पर ट्वीट करते हुए विराली को शादी की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे खेद है, आपको असुविधा हुई। मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए सीढ़ियां चढ़ाकर ऊपर ऑफिस तक जाना पड़ा, जबकि आपकी स्थिति को समझते हुए उन्हें नीचे आना चाहिए था। मामले में संज्ञान लेते हुए जांच कराई जाएगी और आगे भविष्य के लिए व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा, ताकि और लोगों को असुविधा न हो।
<
>
शादी पंजीकरण के लिए चढ़नी पड़ी सीढ़ियां
बता दें कि दिव्यांग एक्टिविस्ट और मॉडल विराली मोदी मुंबई में रहती हैं। वे अपनी शादी को रजिस्टर करवाने के लिए 16 अक्टूबर को खार रजिस्ट्ररार ऑफिस गई थीं, जिसमें उन्हें सीढ़ियां चढ़कर जाना पड़ा। अफसर नीचे नहीं आए। इसके बाद अपना दर्द विराली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बयां किया। विराली ने अपनी शादी की कई तस्वीरें भी पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि कार्यालय दूसरी मंजिल पर था। वे ऊपर जाने में असमर्थ थीं, लेकिन अफसरों का दिल नहीं पसीजा, वे साइन करवाने नीचे नहीं आए। मजबूरी में उनको 2 बार सीढ़ियां चढ़नी पड़ीं। शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस पर कमेंट किया।
<
>
प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने कमेंट में यह कहा
शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मामले को शर्मनाक बताया है। उन्होंने विराली मोदी को भरोसा दिया है कि वे मामले को जरूर उठाएंगी। विराली का शादी की तस्वीरों वाला ट्वीट तेजी से वायरल हुआ, जिस पर विराली ने अपने मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को भी पोस्ट किया है। खार रजिस्ट्रार ऑफिस के अधिकारियों की सोशल मीडिया पर लोगों ने आलोचना की। यूजर्स की ओर से विराली को शादी की बधाई दी गईं। यूजर्स की ओर से लिखा गया है कि मुंबई में कोर्ट और दूसरे सरकारी संस्थानों के काम में सुधार किए जाने की जरूरत है। वहीं वायरल पोस्ट पर उप-मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी ट्वीट करके अपना पक्ष रखा।
संबंधित खबरें
इस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
54 mins agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 hr ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines