Dharavi Police 4 Constables Suspended After Bribe Video Viral: मुंबई की धारावी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस कांस्टेबल बाइक पर बैठकर सड़क किनारे अवैध रूप से चल रहे खाने-पीने के स्टॉल से रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस विभाग की तरफ से आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभाग ने इस मामले से जुड़े 4 पुलिस कांस्टेबलों को गुरुवार को निलंबित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कांस्टेबलों को सड़क किनारे अवैध तरीके से लगे खाने-पीने के स्टॉल और फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई करने का काम सौंपा गया था।
आरोपी कांस्टेबल की पहचान
इन कांस्टेबल को धारावी पुलिस स्टेशन के गश्ती वाहनों पर बीट मार्शल के तौर पर तैनात किया गया था। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वीडियो में मौजूद आरोपी कांस्टेबल की पहचान महेंद्र पुजारी, काशीनाथ गजरे, गंगाधर खरात और अप्पासाहेब वाकचौरे के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि वायरल वीडियो में बीट मार्शल अपनी पेट्रोलिंग बाइक और कारों में बैठे हुए, फेरीवालों और अवैध स्टॉल वालों से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
क्या बोले फेरीवाले?
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई। क्योंकि वीडियो में आरोपी कांस्टेबलों के चेहरे पहचान में नहीं आ रहे थे, तो ऐसे में पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के लिए सीधे फेरीवालों से संपर्क किया। इस दौरान पूछताछ में फेरीवालों और स्टॉल वालों ने बताया कि पुलिस वाले उनसे यहां दुकान लगाने के पैसे लेते हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबलों से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने भी इन लोगों से पैसे लेने की बात स्वीकार की।
यह भी पढ़ें: UP-Bihar Weather: उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं का अलर्ट, बिहार में वापस लौटी ठंड
4 कांस्टेबल को किया सस्पेंड
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जोन वी के पुलिस उपायुक्त गणेश गावड़े ने जांच के आधार पर चारों कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। कांस्टेबलों ने अपना निलंबन स्वीकार कर लिया है। बता दें कि पिछले साल बॉम्बे हाई कोर्ट ने अवैध फेरीवालों के खतरे को लेकर BMC और पुलिस की खिंचाई की थी।
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 day agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
5 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
7 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines