Maharashtra New CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई है। सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का नया सीएम चुना गया है। वहीं एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। गुरुवार रात को महायुति के नेता देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। इस मुलाकात में ही इस समीकरण पर मुहर लगी है। बैठक में दोनों सहयोगी दलों ने अपनी सहमति दी कि भाजपा का मुख्यमंत्री बने तो इस पर दोनों दलों को कोई आपत्ति नहीं। दिल्ली स्थित आवास पर मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 2 घंटे तक चली बैठक आधी रात को समाप्त हुई।
विभागों के बंटवारे पर भी हुई चर्चा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में सहमति बनी कि मुख्यमंत्री का पद भाजपा के पास रहेगा और गृहमंत्री अमित शाह ने 2 उप-मुख्यमंत्रियों के नाम पर भी सहमति दे दी है, जिनमें से एक उपमुख्यमंत्री शिवसेना शिंदे गुट का और दूसरा उपमुख्यमंत्री एनसीपी अजीत पवार से होगा। देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो गृह विभाग उनके पास रहने की संभावना है। वित्त विभाग एनसीपी के पास जाने की उम्मीद है। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को यूडीडी और पीडब्ल्यूडी मिलने की उम्मीद है। बैठक में मंत्रिमंडल में पदों के बंटवारे, विभागों के वितरण, वैधानिक बोर्डों और निगमों तथा केंद्र सरकार में शिवसेना और एनसीपी को अतिरिक्त प्रतिनिधित्व दिए जाने पर भी चर्चा की।
सीटों के आधार पर पदों का बंटवारा
सूत्रों के अनुसार, महायुति गठबंधन में प्रत्येक पार्टी द्वारा जीती गई सीटों की संख्या के आधार पर विभागों का आवंटन किए जाने की उम्मीद है। 43 सदस्यीय मंत्रिमंडल में भाजपा को सबसे बड़ा हिस्सा मिलने की उम्मीद है, यानी मुख्यमंत्री पद सहित 22 पद मिलेंगे। शिवसेना और एनसीपी को क्रमशः 12 और 9 कैबिनेट पद मिलने की उम्मीद है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, शिवसेना और एनसीपी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में कम से कम एक-एक पद की मांग की है। एनसीपी चाहती है कि उसके वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल नरेंद्र मोदी सरकार का हिस्सा बनें, जबकि शिवसेना ने भी कैबिनेट मंत्रालय पर अपना दावा पेश किया है।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines