Viral Video: महाराष्ट्र के ठाणे में शुक्रवार को एक ऑटो रिक्शा चालक ने कॉलेज की 21 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। जब छात्रा ने उसे सबक सिखाना चाहा तो आरोपी ने उसे गाड़ी के साथ करीब 500 मीटर तक घसीटा। इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल है।
आरोपी गिरफ्तार, ऑटो रिक्शा जब्त
मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक कटिकाडाला उर्फ राजू अब्बायी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को नवी मुंबई के दीघा से गिरफ्तार किया और उसका ऑटो रिक्शा भी जब्त कर लिया।
सीनियर इंस्पेक्टर जयराज राणावारे ने कहा कि ऑटो चालक ने छात्रा को देखकर कुछ अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद छात्रा ने उसे सबक सिखाना चाहा तो ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने उसका हाथ पकड़ लिया और कुछ दूर तक उसे घसीटता ले गया। जब छात्रा गिर गई तब ऑटो ड्राइवर उसे छोड़कर वहां से भाग निकला।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 6.45 बजे हुई। मामला सामने आने के बाद ऑटो रिक्शा ड्राइवर को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया था और उसकी तलाश में जुटी थी। सीनियर इंस्पेक्टर ने कहा कि ऑटो चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
21 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
21 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines