Maharashtra News: महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार, किसी मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के सबसे खतरनाक अड्डे कवांडे गांव में कदम रखा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बसे इस दूरदराज गांव में पहुंचने वाले पहले सीएम हैं। सीएम के दौरे के दौरान 12 खूंखार नक्सलियों ने हथियारों के साथ सरेंडर किया। इन पर करोड़ों का इनाम था। ये पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर भारी हथियारों से लैस नक्सलियों ने एकसाथ सरेंडर किया है।
‘AK-103 से लैस कमांडो, बुलेटप्रूफ गाड़ियों की फौज!’
सीएम फडणवीस ने C-60 कमांडो फोर्स को सलामी दी। वहीं उन्हें हाईटेक AK-103 राइफल्स, ASMI पिस्टल और बुलेटप्रूफ जैकेट सौंपी गईं। राज्य सरकार ने पुलिस को 19 नई गाड़ियां सौंपी हैं, जिनमें बुलेटप्रूफ वाहन भी शामिल हैं। ये सब District Planning and Development Fund से खरीदे गए हैं। इस मौके पर फडणवीस ने कहा कि “ये सिर्फ एक चौकी नहीं, सरकार की ताकत का ऐलान है सिर्फ 24 घंटे में कवांडे में पुलिस चौकी बनाकर हमने दिखा दिया कि अब सरकार हर गांव में पहुंचेगी।”
शादी, संविधान और नई जिंदगी, नक्सलियों का बदलता चेहरा
सरेंडर करने वाले नक्सलियों को भारतीय संविधान की प्रति और रोजगार सहायता दी गई। इसके साथ ही 13 पूर्व नक्सलियों का सामूहिक विवाह कराकर उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत का मौका मिला। सीएम ने कहा की, “अब लड़ाई अपने अंतिम चरण में है। पिछले डेढ़ साल में 28 नक्सली मारे गए, 31 गिरफ्तार और 44 ने सरेंडर किया है। हम मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।”
कॉर्पोरेट और सरकार मिलकर बदलेंगे भविष्य
सरकार अब गडचिरोली को नक्सल से मुक्त कर, रोजगार और उद्योग का केंद्र बनाना चाहती है। लॉयड्स जैसे कॉर्पोरेट इस बदलाव में साझेदार हैं। सीएम ने कहा कि विकास और प्राकृतिक संसाधनों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए यहां स्टील प्लांट्स और इंडस्ट्रीज को बढ़ावा दिया जाएगा।
कवांडे से छत्तीसगढ़ तक अब पुल से जुड़ेगी विकास की राह
फडणवीस ने ड्रोन से कोरमा नदी पर बन रहे इंटरस्टेट ब्रिज का निरीक्षण किया। 10.7 करोड़ की लागत से बन रहा यह पुल 120 मीटर लंबा होगा, जो महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ को सीधे जोड़ेगा। सीएम ने निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि इससे गांव-गांव तक योजनाओं की पहुंच आसान होगी। जो हाथ कभी AK-47 उठाते थे, आज उन्हीं हाथों में संविधान की किताब है। ये बदलाव सिर्फ कानून नहीं, शासन की इच्छाशक्ति का नतीजा है। गडचिरोली अब डर से नहीं, विकास की रफ्तार से पहचाना जाएगा।
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
21 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
22 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
1 day agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
2 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
3 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
3 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
3 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines