Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के विमाननगर इलाके के शुभा अपार्टमेंट में पहली मंजिल से एक कार नीचे आ गिरी। दरअसल ड्राइवर ने गलती से बैक गियर लगा दिया था। इसकी वजह से वह नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे दीवार तोड़कर नीचे आ गिरी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना रविवार को सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। घटना की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें:कौन हैं सोशल मीडिया स्टार जाह्नवी मोदी? बीकानेर में दिनदहाड़े हुआ अपहरण
कार पार्किंग कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर खड़ी थी। ड्राइवर ने गलती से रिवर्स गियर लगा दिया, जिसके बाद कार तेजी से दीवार से टकरा गई। कार की गति काफी तेज होने से दीवार टूट गई, जिसके कारण कार नीचे आ गिरी। ड्राइवर हड़बड़ी में नियंत्रण खो बैठा और कार का गियर चेंज नहीं कर पाया।
घटना के बाद पुणे की पार्किंग में वाहनों को रोकने के लिए बनाई गईं दीवारों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कार के गिरने के कारण दीवार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद ड्राइवर को बाहर निकाला गया।
छत्तीसगढ़ में हुआ था हादसा
14 जनवरी को भी एक हादसे का वीडियो वायरल हुआ था। छत्तीसगढ़ में कार पलटने से दो युवतियों की मौत हो गई थी। दोनों लड़कियां मनाली टूर से लौटने के बाद बिलासपुर के रास्ते कोरबा जा रही थीं। हादसा पाली थाना इलाके में हुआ था। मृतकों की पहचान मोनिका चटर्जी (26) और दीक्षा राठौर (23) के रूप में हुई थी। दोनों लड़कियां कोरबा के एमपी नगर कॉलोनी की रहने वाली थीं।
यह भी पढ़ें:UP में गंगा और बुंदेलखंड Expressways का होगा विस्तार, अब इन जिलों को किया जाएगा कवर
लड़कियों के साथ कार में उनका दोस्त देवराज भी मौजूद था। हादसे के बाद वह घायल हो गया था। तीनों के घर लौटते समय नेशनल हाईवे पर दोपहर करीब 3 बजे डिस्पोजल चौक के पास कार नियंत्रण से बाहर हो गई थी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
संबंधित खबरें
नौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
43 mins agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
19 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
22 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines