BMC election 2026: महाराष्ट्र में 15 जनवरी को बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव (BMC) समेत 29 नगर निगम क्षेत्रों में राज्य चुनाव आयोग ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है. इस दिन मुंबई और पुणे के अधिकांश सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल और महाविद्यालय बंद रहेंगे ताकि अधिक से अधिक मतदाता मतदान कर सकें. मुंबई में लोकल ट्रेनें, BEST बसें और दूसरी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं सामान्य रूप से चलने की उम्मीद है. जरूरी और आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी. चुनावों के मद्देनजर मुंबई में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के लिए लगभग 25,000 पुलिसकर्मी और सीनियर अधिकारियों को तैनात किया गया है.
मुंबई में क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद?
न्यूज़ एजेंसी PTI के अनुसार, सार्वजनिक अवकाश सरकारी ऑफिस, सेमी-गवर्नमेंट बॉडी, कॉर्पोरेशन और बोर्ड, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग और बीएमसी की सीमा के अंदर आने वाले केंद्र सरकार के ऑफिस पर लागू होगा. बैंक और पब्लिक सेक्टर के ऑफिस भी छुट्टी मनाएंगे. मुंबई के ज्यादातर सरकारी और नगर निगम के तहत आने वाले स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. कई प्राइवेट संस्थान भी क्लास बंद कर सकते हैं. यह फैसला 6 और 7 जनवरी को हुई मीटिंग्स में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के बाद लिया गया, जिसमें सीनियर चुनाव अधिकारी, पुलिस अधिकारी और नागरिक अधिकारी शामिल थे.
यह भी पढ़ें: बीएमसी चुनाव में मराठी मुद्दे पर सियासत तेज, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण
पुलिस ने जनता से की सहयोग की अपील
893 वार्डों में फैली 2,869 सीटों के लिए वोटिंग सुबह 7.30 बजे शुरू होगी और शाम 5.30 बजे खत्म होगी. वोटों की गिनती 16 जनवरी को होगी. मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि चुनाव के दौरान किसी भी आपात स्थिति, संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़े मामले में तुरंत 100 या 112 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें. पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और पूरे शहर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
यह भी पढ़ें: ‘MVA से पहले NDA टूटेगा’, एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में आदित्य ठाकरे बोले, मुद्दा जीत-हार नहीं‘
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
18 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
18 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
2 days agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines