हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन हैं शिवसेना ने संजय शंकर घाड़ी? बनेंगे BMC के डिप्टी मेयर

शिवसेना ने बीएमसी उपमहापौर चुनाव के लिए संजय शंकर घाड़ी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इस फैसले के बाद मुंबई महानगरपालिका की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. पार्टी को उनके अनुभव और संगठनात्मक मजबूती से जीत की उम्मीद है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

मुंबई महानगरपालिका (BMC) के उपमहापौर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. शिवसेना ने इस अहम पद के लिए अपने नेता संजय शंकर घाड़ी को उम्मीदवार घोषित किया है यानी अब उनका डिप्टी मेयर बनना तय है. पार्टी के इस फैसले को मुंबई की नगर राजनीति में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, शिवसेना नेतृत्व ने संगठन में सक्रिय भूमिका, प्रशासनिक समझ और जमीनी अनुभव को ध्यान में रखते हुए संजय शंकर घाड़ी के नाम पर मुहर लगाई है. शिवसेना का मानना है कि वो बीएमसी में पार्टी की आवाज को मजबूती से रख पाएंगे. लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि संजय शंकर घाड़ी कौन हैं और उनका अब तक का राजनीतिक सफर कैसा रहा.

ये भी पढ़ें: कौन हैं रितु तावड़े? जो होंगी बीएमसी की अगली मेयर, BJP ने किया ऐलान

राजनीतिक सफर

संजय शंकर घाड़ी शिवसेना के अनुभवी और जमीनी नेताओं में गिने जाते हैं. वो लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं और मुंबई नगर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. संजय घाड़ी MNS प्रमुख राज ठाकरे के करीबी माने जाते थे. MNS की स्थापना के वक्त से ही वो ठाकरे के साथ थे. घाड़ी ने MNS से ​​चुनाव भी लड़ा था. लेकिन बाद में वो उद्धव ठाकरे की शिवसेना में शामिल हो गए और कॉर्पोरेटर बने. पार्टी के भीतर उन्हें एक अनुशासित और कामकाजी नेता के तौर पर जाना जाता है. संजय शंकर घाड़ी को मुंबई महानगरपालिका के कामकाज का अच्छा अनुभव है. वो नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों जैसे साफ-सफाई, पानी की आपूर्ति, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाएं और स्थानीय विकास को लगातार उठाते रहे हैं. यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है.

विज्ञापन

जनता से जुड़ाव

घाड़ी की पहचान एक ऐसे नेता की है जो सीधे जनता से संवाद करता है. वो स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रशासन से जवाबदेही तय करने में सक्रिय रहे हैं. पार्टी सूत्रों का कहना है कि यही जनसंपर्क उनकी सबसे बड़ी ताकत है. शिवसेना का मानना है कि संजय शंकर घाड़ी उपमहापौर पद पर रहते हुए पार्टी की नीतियों को मजबूती से लागू कर पाएंगे. साथ ही वो सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बेहतर तालमेल बनाने में भी सक्षम हैं. डिप्टी मेयर की उम्मीदवारी मिलने के बाद संजय शंकर घाड़ी ने कहा कि अगर उन्हें जिम्मेदारी मिलती है तो वो मुंबई की जनता के हितों को सर्वोपरि रखेंगे और ईमानदारी से काम करेंगे.

ये भी पढ़ें: ‘पार्थ पवार पर कोई आपत्ति नहीं’, सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद बोले महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola