Big blow to samajwadi party: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रधान के खिलाफ पार्टी के अंदर से बगावत से सुर उभरे हैं. सपा के विधायक रईस शेख ने आरोप लगाया है कि स्टेट प्रेसिडेंट अबू आज़मी जानबूझकर उन्हें परेशान कर रहे हैं और इसका सीधा असर भिवंडी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन पर पड़ रहा है. रईस शेख ने अपने लेटर में बताया है कि अबू आज़मी ने भिवंडी और मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनावों में टिकट बांटने में मनमानी की है और पब्लिक स्पीच में यह कहना शुरू कर दिया है कि उन्हें कोई नहीं रोक सकता. लेटर में यह भी मांग की गई है कि अबू आज़मी को तुरंत एक्सप्लेनेशन दिया जाए.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार में दरार! डिप्टी CM अजित पवार बोले, ‘BJP के कुछ नेता हफ्ताखोर, मेरे पास सबूत’
रईस शेख ने अबू आजमी के खिलाफ पत्र में क्या लिखा?
विधायक रईस शेख ने पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव को लिखे पत्र में पार्टी प्रमुख अबू आजमी पर गंभीर आरोप लगाए. विधायक रईस शेख ने लिखा कि बीएमसी चुनाव और भिवंडी में अबू आजमी ने टिकट बांटने में मनमानी की है. सार्वजनिक तौर पर उन्होंने यहां तक कहना शुरू कर दिया है कि उन्हें कोई रोक नहीं सकता. नेतृत्व के नाम का दुरुपयोग, ‘प्राइवेट लिमिटेड’ कल्चर, पंख काटने की साजिश जैसे आरोप लगाए. विधायक रईस शेख ने पत्र में अखिलेश यादव से अबू आजमी से जवाब मांगने की अपील की.
पत्र में और क्या-क्या लिखा?
विधायक शेख पत्र में आगे लिखते हैं कि वह 2007 से पार्टी के साथ अटूट भाव से खड़े हैं. 2012 और 2017 में स्थायी समिति सदस्य और बीएमसी में नगरसेवक के रूप में सेवा की है. 2019 और 2024 में भिवंडी (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र से भारी वोटों के साथ जीत हासिल कर विधायक चुने गये हैं. उनके कार्यकाल में ही भिवंडी में 1200 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक विकास कार्य हुए. 2024 के चुनाव में एक लाख से ज्यादा वोट मिले जो 2014 के मुकाबले तीन गुना थे. लेकिन भिवंडी महानगरपालिका चुनाव में पार्टी के भीतर अंसतोष है. वे चाहते हैं कि आप उनकी शिकायतों पर गौर करें.
यह भी पढ़ें: अस्तित्व की लड़ाई या साख का सवाल? 30 लाख उत्तर भारतीय तय करेंगे मुंबई का किंग कौन?
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines