मुंबई: 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद चंद्रपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर महाराष्ट्र से अकेले जीत दर्ज करने वाले सांसद बालू धानोरकर का बीमारी के चलते निधन हो गया है। बालू धानोरकर की उम्र 48 साल थी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने एनसीपी के साथ गठबंधन कर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। 48 में से कांग्रेस के उम्मीदवार 25 सीट पर मैदान में थे इनमें से 24 उम्मीदवार चुनाव हारे कांग्रेस ने सिर्फ़ चंद्रपुर सीट से बालू धानोरकर के रूप में जीत हासिल की थी।
दिल्ली के मेदांता में थे भर्ती
सांसद बालू धानोरकर की तबियत ख़राब होने के बाद उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल के भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह उनका निधन हुआ। पार्थिव शरीर आज दिल्ली से नागपुर और फिर वरोरा दोपहर डेढ़ बजे लाया जायेगा और कल 31 मई को सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। चंद्रपुर का भद्रावती धानोरकर का गाँव था। सांसद बालू ने अपना राजनीतिक सफ़र पहले शिवसेना के शाखाप्रमुख फिर तहसील प्रमुख बाद में ज़िलाप्रमुख के तौर पर शुरू किया।
कांग्रेस के एक मात्रा सांसद थे बालू धानोरकर
बालू धानोरकर ने वरोरा-भद्रावती विधानसभा चुनाव क्षेत्र से शिवसेना के टिकट पर 2009 का विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन कम वोटों से उनकी हार हुई। 2014 में फिर से उन्होंने शिवसेना का टिकट पाया और वो विधायक बने। 2019 में बालू को कांग्रेस पार्टी से लोकसभा का टिकट मिला और वो अपनी जनसंपर्क और कार्यकर्ताओ के दम पर चुनाव जीते।बालू कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र से एकमात्र सांसद थे 26 मई को सांसद बालू धानोरकर को किडनी स्टोन के चलते नागपुर के अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया था लेकिन तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।
दिवंगत सांसद बालू धानोरकर की पत्नी प्रतिभा धानोरकर वरोरा-भद्रावती विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं। 2 दिन पहले ही बालू धानोरकर के पिता नारायण धानोरकर का निधन हुआ था।
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
12 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines