Badlapur Sexual Assault Case : देश में अभी कोलकाता रेप-मर्डर का मामला ठंडा नहीं पड़ा था कि इस बीच यौन शोषण का एक और नया केस सामने आ गया। मुंबई के ठाणे जिले के बदलापुर में चार साल की दो किंडरकार्टन बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बच्चियां जिसे दादा यानी बड़े भाई कहती थीं, उसी ने गंदी हरकत दी। इसे लेकर परिवार का कहना है कि बच्चियां सदमे हैं। उन्होंने दावा कि आरोपी ने स्कूल में कई बच्चियों का यौन शोषण किया।
बच्ची के घरवालों ने कहा कि इस घटना के बाद बच्ची ने स्कूल जाने से मना कर दिया। वह ठीक से नहीं चल पा रही थी। वह टॉयलेट जाने से कतरा रही थी। इस बीच पीड़िता के साथ पढ़ने वाली एक दूसरी बच्ची से जुड़ी घटना के बारे में पता चला। दोनों बच्चियों के घरवाले रिश्तेदार हैं। ऐसे में दूसरी बच्ची के परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि एक ‘दादा’ (बड़े भाई) ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।
यह भी पढ़ें : Badlapur abuse case: बच्ची के इन हावभाव से हुआ वारदात का खुलासा, पहले परिजनों को लगा प्राइवेट पार्ट में है इंफेक्शन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इसके बाद पहली बच्ची के घरवालों ने अपनी बेटी का मेडिकल टेस्ट कराने का फैसला किया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने 17 अगस्त को आरोपी अक्षय शिंदे (23) को गिरफ्तार किया, जबकि स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल, एक क्लास टीचर और एक महिला अटेंडेंट को निलंबित कर दिया। इस घटना की एफआईआर देरी से दर्ज करने पर तीन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : कोलकाता के बाद मुंबई के अस्पताल से सामने आया चौंकाने वाला मामला, शराब पीकर महिला डॉक्टर के साथ…
लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण की घटना के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित लोग मुंबई में रेलवे ट्रैक पर बैठ गए और स्कूल में तोड़फोड़ की। इस पर पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए लाठियां बरसाईं। साथ ही प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे 300 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया, जिनमें से 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
4 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
6 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
23 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 day agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines