हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

महाराष्ट्र के बदलापुर में हिंसक झड़प के बाद इंटरनेट सेवा बंद, SIT को सौंपी गई जांच

Badlapur school case live: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बदलापुर रेलवे स्टेशन से हटा दिया गया है। इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें अभी तक 5 लोगों के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन

Badlapur school case live: ठाणे के बदलापुर में छात्रा के साथ यौन शोषण मामले में जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इससे पहले मंगलवार शाम पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बदलापुर रेलवे स्टेशन से खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। गुस्साए भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और गाड़ियां तोड़ डालीं। अभी तक जिसमें 5 लोगों के घायल होने की खबर है।

9 घंटे बंद रहा बदलापुर रेलवे स्टेशन

जानकारी के अनुसार बदलापुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने करीब 9 घंटे से ज्यादा ट्रेन सेवा बंद रखी। जनप्रतिनिधियों, पुलिस व प्रशासन के बार-बार आग्रह कि बाद वह स्टेशन से नहीं हटे। जिसके बाद पुलिस ने एडिशनल फोर्स लगाकर देर शाम प्रदर्शनकारियों को पटरियों से हटा दिया। फिलहाल स्टेशन परिसर छावनी में तब्दील है, यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

ये भी पढ़ें: Bharat Bandh: क्यों है भारत बंद, क्या खुला रहेगा क्या बंद? 10 पॉइंट में जानें सब कुछ

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार ये मामला बदलापुर पूर्व के एक स्कूल का है। आरोप है कि स्कूल के सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे ने स्कूल में पढ़ने वाली 4 साल और 6 साल की दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया है। बताया जा रहा है कि ऐसा उसने बीते 12 और 13 अगस्त को किया था। बता दें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में SIT का गठन किया है। एसआईटी ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। जांच टीम की कमान सीरियर आईपीएस अफसर आरती सिंह को दी गई है।

अब तक ये हुआ एक्शन

इस मामले में इलाके में रोष व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों ने महाराष्ट्र सरकार से आरोपी को फांसी देने की मांग की है। वहीं, इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और मामले की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश दिए हैं। बता दें ये मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है और दो चतुर्थी श्रेणी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सरकार का बड़ा फैसला, अगस्त महीने से इन सरकारी अधिकारियों को नहीं मिलेगी सैलरी!

ये भी पढ़ें: 72Kg वजन घटाया…9 सर्जरी; स्लिम दिखने के चक्कर में ये क्या करवा बैठी महिला? जाते-जाते बची जान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola