Badlapur Rape Case : बदलापुर रेप कांड का दरिंदा पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया। पहले आरोपी ने पुलिस की रिवॉल्वर छीनी और फिर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की, जिसमें आरोपी के सिर पर गोली लग गई। गोली लगते हुए आरोपी लहूलुहान हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस बदलापुर रेप केस के मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे को रिमांड के लिए तलोजा जेल से ठाणे के बदलापुर लेकर जा रही थी। इस बीच अक्षय शिंदे ने मुंब्रा बाईपास के पास पुलिस की जीप में एक इंस्पेक्टर की रिवॉल्वर छीन ली और पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। इस दौरान आरोपी ने पुलिसवालों पर तीन राउंड फायरिंग की। इस पर पुलिसवालों ने भी अपनी रिवॉल्वर निकाली और जवाबी कार्रवाई में आरोपी पर गोली दाग दी।
यह भी पढे़ं : Badlapur: बदलापुर में बच्चियों से गंदा काम करने वाले अक्षय शिंदे का कैसे हुआ एनकाउंटर? यहां जानें
हेड इंजरी की वजह से आरोपी की हुई मौत
पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी अक्षय शिंदे के सिर पर गोली लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने फटाफट आरोपी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि हेड इंजरी की वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उसके शव को ठाणे के शिवाजी हॉस्पिटल भेज दिया।
यह भी पढे़ं : अक्षय शिंदे एनकाउंटर पर विपक्ष ने उठाया सवाल, रखी न्यायिक जांच की मांग
विपक्ष ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल
बताया जा रहा है कि पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में आरोपी अक्षय शिंदे पर गोलियां चलाई थीं, जिसमें उसकी मौत हो गई। महाराष्ट्र में विपक्ष नेता विजय नामदेवराव वडेट्टीवार ने अक्षय शिंदे एनकाउंटर पर सवाल उठाया और इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की। विजय वडेट्टीवार ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। अक्षय शिंदे एनकाउंटर के सबूत मिटाने की कोशिश है। वास्तव में अक्षय शिंदे ने कैसे फायरिंग की? जब आरोपी पुलिस हिरासत में था तो क्या उसके हाथ बंधे नहीं थे? उसे बंदूक कैसे मिली? पुलिस इतनी लापरवाह कैसे हो सकती है?
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
11 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
5 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
6 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
6 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines