Bombay High Court On Badlapur Encounter Case : बदलापुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़ सामने आया है। अब इस मामले की जांच मुंबई पुलिस नहीं करेगी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीआईडी को बदलापुर मुठभेड़ की जांच करने के निर्देश दिए हैं। HC ने पुलिस से सवाल किया कि अक्षय शिंदे की मौत की सभी फाइलें अभी तक सीआईडी क्यों नहीं सौंपी गईं।
बॉम्बे हाई कोर्ट में बुधवार को मृतक आरोपी अक्षय शिंदे के पिता की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान HC ने सभी केस के कागजात तुरंत राज्य सीआईडी को सौंपने का निर्देश दिया, जो बदलापुर एनकाउंटर की जांच करेगी। अदालत ने कहा कि यह विश्वास करना बहुत कठिन है कि अक्षय शिंदे ने एक पुलिस अधिकारी से रिवॉल्वर छीन ली और गोली चला दी।
यह भी पढ़ें : ‘सिर पर गोली कैसे लगी’, बदलापुर एनकाउंटर पर HC ने पुलिस से पूछे ये 5 तीखे सवाल
पुलिसवालों के बयान दर्ज करेगी CID
हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीआईडी की टीम अस्पताल पहुंची, जहां अक्षय शिंदे की लाश रखी गई है। साथ ही सीआईडी की टीम बदलापुर एनकाउंटर में शामिल इंस्पेक्टर संजय शिंदे और अन्य तीन पुलिस अधिकारियों के बयान दर्ज करेगी। HC ने पुलिस को एनकाउंटर से जुड़े सभी दस्तावेज सीआईडी को सौंपने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें : Badlapur Case : ‘फेक’ है अक्षय शिंदे का एनकाउंटर? आरोपी के पिता ने HC का खटखटाया दरवाजा
HC ने एनकाउंटर पर की सख्त टिप्पणी
आपको बता दें कि बदलापुर एनकाउंटर केस की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने पुलिस से कई तीखे सवाल किए। HC ने कहा कि एक कमजोर व्यक्ति कैसे रिवॉल्वर को अनलॉक कर सकता है? रिवॉल्वर अनलॉक थी तो उसे चलाने के लिए ताकत की जरूरत पड़ती है। ऐसे में प्रथम दृष्टया इस मुठभेड़ में कुछ गड़बड़ी दिखाई दे रही है।
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
3 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoमौत के 4 साल बाद फ्रीजर में रखी लाश, परिवार को जिंदा होने की उम्मीद
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines