Baba Siddique Murder Case Shubham Lonkar: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और बॉलीवुड स्टार्स के करीबी रहे बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की भूमिका सामने आई है। कहा जा रहा है कि उसने सलमान खान से बदला लेने और मुंबई में अपना दबदबा कायम करने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाया। लॉरेंस के एक गुर्गे शुभम लोणकर की पुलिस को तलाश है। उसे पूरे मामले का हैंडलर माना जा रहा है। लोनकर ने ही फेसबुक पोस्ट के जरिए इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने लोनकर के भाई प्रवीण लोणकर को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है।
पहले ही पुलिस की पकड़ में आ चुका था शुभम लोणकर
दरअसल, शुभम पहले ही अप्रैल में पुलिस की पकड़ में आ चुका था। उससे सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पूछताछ की गई थी, लेकिन उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिल सके। इसलिए उसे छोड़ना पड़ा। सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले में पूछताछ के दौरान कई लोगों ने शुभम लोणकर का नाम लिया था। उस पर फायरिंग केस में शूटरों को पनाह देने का आरोप था।
ये भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई पुलिस को क्यों नहीं मिल रही लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी?
लॉरेंस बिश्नोई से वीडियो कॉल पर कर चुका है बात
पुलिस का कहना है कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में धर्मराज कश्यप और शिव कुमार गौतम को शुभम और प्रवीण लोणकर ने ही रखा था। शुभम को इस साल फरवरी में महाराष्ट्र पुलिस ने अकोला से गिरफ्तार किया था। उसे अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसी वक्त शुभम की लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने की बात सामने आई थी। शुभम ने पुलिस पूछताछ में यहां तक कहा था कि उसकी लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई से भी वीडियो कॉल के जरिए बात हुई थी। कहा जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की स्क्रिप्ट पुणे में तैयार की गई थी।
यह भी पढ़ें : 700 शूटर्स का रोस्टर… एक कॉल, कहीं भी कर डालते हैं वारदात; कितनी पावरफुल है लॉरेंस बिश्नोई की गैंग?
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
15 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
4 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines