Baba Siddique Murder Case: मुंबई में पूर्व मंत्री और एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर मामले में कई खुलासे हुए हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या दशहरा के दिन बांद्रा ईस्ट इलाके में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर गोलियों से भूनकर कर दी गई। कहा जा रहा है कि ये हत्या गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बाबा सिद्दीकी की सलमान खान से करीबी के चलते की है। लॉरेंस सलमान खान को अपना दुश्मन मानता है। उसके निशाने पर बाबा सिद्दीकी का बेटा जीशान सिद्दीकी भी था, लेकिन वह किसी तरह बच गया। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है।
जीशान सिद्दीकी से पूछताछ
दरअसल, बाबा सिद्दीकी की हत्या के 4 दिनों बाद बुधवार को विधायक जीशान सिद्दीकी मुंबई क्राइम ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान जीशान ने मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। वह करीब 1 घंटे तक क्राइम ब्रांच हेड ऑफिस में थे।
4 एंगल से हो रही जांच
जीशान सिद्दीकी से मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात को लेकर पूछताछ की कि उनकी हत्या की वजह क्या हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, जीशान ने इस हत्याकांड से जुड़े कइ्र पहलुओं पर बात की। उन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की हैं। जीशान के मुलाकात के बाद क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि वे चार एंगल से जांच कर रहे हैं। इसमें प्रॉपर्टी को लेकर बाबा सिद्दीकी के विवाद, SRA प्रोजेक्ट के विवाद, राजनीतिक विवाद और सलमान खान से बाबा की करीबी होने की वजह शामिल है।
ये भी पढ़ें: Baba Siddiqui की हत्या के बाद बॉलीवुड के ‘खान’ का पहला बयान, बोले- पूरी कोशिश है…
तीन देशों में बनी पिस्तौल का इस्तेमाल
इसके साथ ही एक और बड़ा खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड के बाद सामने आया था कि शूटरों ने 9 एमएम की पिस्टल का इस्तेमाल किया है, लेकिन अब पता चला है कि इस हत्याकांड में एक नहीं तीन अलग अलग देशों की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया। मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक बाबा सिद्दीकी शूटआउट में तीन अलग अलग प्रकार के हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। इनमें से एक ऑस्ट्रिया में बनी ग्लॉक पिस्तौल थी तो वहीं दूसरी तुर्की की पिस्तौल और एक देशी बंदूक शामिल थी।
ये भी पढ़ें: अर्श डल्ला, गोल्डी बराड़ से लखबीर सिंह तक… कनाडा में छिपे हैं पंजाब के ये 7 खूंखार गैंगस्टर
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
13 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
15 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
17 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
18 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
4 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines