Baba Siddique Murder Case Latest Update: महाराष्ट्र की मशहूर हस्ती, पूर्व मंत्री और NCP नेता बाबा सिद्धीकी मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। यह खुलासा खुद हत्याकांड के आरोपी शिव कुमार गौतम ने किया। उसने मुंबई पुलिस को बताया कि वह बाबा सिद्दीकी को गोलियां मारने के बाद लीलावती अस्पताल आया था। उसने अपने कपड़े बदले थे और वह अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ में करीब 30 मिनट खड़ा रहा। बाबा सिद्दीकी की मौत होने की पुष्टि होने के बाद वह गया था। हालांकि उसकी हालत गंभीर होने की बात सुनकर ही वह भीड़ से निकल गया था, लेकिन अस्पताल के बाहर से वह मौत की पुष्टि होने तक रुका रहा।
बिश्नोई गैंग ने शूटर्स हायर करके दी थी सुपारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 66 वर्षीय बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को रात करीब साढ़े 9 बजे मुंबई के बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके सीने में 2 गोलियां लगीं थी और उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। उनकी हत्या कराने का आरोप गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई पर लगे। आरोप लगे कि इन्होंने शूटर्स हायर करके सुपारी देकर बाबा सिद्दीकी की हत्या कराई। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर वारदात में शामिल शूटरों को दबोचा। आरोपियों में से एक शिव कुमार गौतम उत्तर प्रदेश के एक कस्बे में 10 से 15 झुग्गियों वाले एक गांव में छिपा मिला, जिसका मुखबिर ने पता लगाया।
4 दोस्तों के कारण पकड़ा गया शिव कुमार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिव कुमार ने पुलिस ने बताया कि उसे अपने सहयोगियों धर्मराज कश्यप और गुरमेल सिंह से उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मिलना था, जहां बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य उन्हें वैष्णो देवी ले जाने वाला था, लेकिन यह योजना विफल हो गई, क्योंकि उन दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को उस तक उसके 4 दोस्तों ने पहुंचाया, क्योंकि वे उसके साथ फोन पर थे, जिस वजह से पुलिस उसे ट्रेस करने में कामयाब हो गई। मुंबई क्राइम ब्रांच और उत्तर प्रदेश पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शिव कुमार गौतम के साथ अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेंद्र प्रताप सिंह को नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया।
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
14 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
15 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
19 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines