Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र के सियासी रण में इन दिनों वार पलटवार का दौर जारी है। नेता एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस की वोट जिहाद वाली टिप्पणी पर असदुद्दीन ओवैसी ने जवाबी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पूर्वजों ने अंग्रेजों से लड़ने की बजाय उन्हें प्रेम पत्र लिखे थे। इससे पहले शनिवार को फडणवीस ने दावा किया कि चुनावी राज्य में वोट जिहाद शुरू हो गया है।
ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ जिहाद किया था और फडणवीस हमें जिहाद के बारे में सिखा रहे हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस मिलकर भी मुझे बहस में नहीं हरा सकते। उन्होंने कहा कि वोट जिहाद और धर्मयुद्ध वाली टिप्पणी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। हैदराबाद के सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा लोकतंत्र में वोट जिहाद और धर्मयुद्ध कहां से आ गया? आपने विधायक खरीदे हैं, क्या हम आपको चोर कहें?
ये भी पढ़ेंः BJP के प्रचार में नजर आए ‘बालासाहेब’ तो शिवसेना उद्धव गुट ने जताई आपत्ति, बोली- भावनाएं हुईं आहत
उनके नायकों ने अंग्रेजों को पत्र लिखे
फडणवीस वोट जिहाद की बात करते हैं, उनके नायकों ने अंग्रेजों को पत्र लिखे, जबकि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने विदेशी शासकों के साथ बातचीत नहीं की थी। ओवैसी ने आगे कहा हमने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने का तरीका बताया। उन्होंने इसे वोट जिहाद कहा। जब उन्हें मालेगांव में वोट नहीं मिले। जब उन लोगों को वोट नहीं मिलते हैं तो वे इसे लव जिहाद कहते हैं। वे अयोध्या में हार गए, ऐसा कैसे हुआ?
वहीं हिंदू संत रामगिरी महाराज की टिप्पणी से उपजे विवाद के बाद उन्होंने कहा कि पैगंबर का किसी भी तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते।
ये भी पढ़ेंः BJP के नए नारे से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, खड़गे बोले- ‘देश को मोदी-संघ से खतरा’
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
11 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines