Maharashtra Assembly Election 2024 : लोकसभा चुनाव के बाद राजनीतिक दलों की निगाहें विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले एनडीए यानी महायुति के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई। इसे लेकर डिप्टी सीएम अजित पवार ने बड़ा बयान दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राज ठाकरे महायुति में शामिल होंगे या नहीं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर डिप्टी सीएम और एनसीपी चीफ अजित पवार ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह हो जाएगा। सीट शेयरिंग पर हमने गुरुवार को चर्चा की थी। सीएम, दोनों डिप्टी सीएम और अन्य लोगों ने एक साथ बैठकर बातचीत की, लेकिन महायुति के अन्य सहयोगी दल कल नहीं आ पाए थे। ऐसे में उनसे कोई चर्चा किए बिना बयान जारी करना सही नहीं लगा, इसलिए हम उन्हें भी बुलाएंगे और उनके साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद अपना फैसला बताएंगे।
यह भी पढे़ं : महाराष्ट्र NDA में CM फेस को लेकर घमासान, सीट बंटवारे पर भी नहीं बन रही बात
राज ठाकरे पर क्या बोले अजित पवार
क्या मनसे प्रमुख राज ठाकरे महायुति के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि ऐसा किसने कहा? उन्होंने कहा कि वह 200-225 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे तो इसका क्या मतलब है? वह अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी का समर्थन किया था।
यह भी पढे़ं : बजट में नीतीश की तरह शिंदे को भाव क्यों नहीं मिला, NDA में महाराष्ट्र CM का टाइम पूरा? ये है आंकड़ों का गणित
MVA ने भी तेज की तैयारी
वहीं, महा विकास अघाड़ी ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी। उद्धव ठाकरे ने दिल्ली का दौरा किया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं से मुलाकात की और विधानसभा चुनाव पर आगे की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान उद्धव ठाकरे के साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे और संजय राउत भी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
2 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
7 hrs ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
9 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
1 day ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
1 day agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
1 day agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines