महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया. उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले 60 साल के राजेंद्र शुक्ला अपने परिवार के साथ राजधानी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे. वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए ठाणे जा रहे थे. ट्रेन जब कल्याण स्टेशन पर रुकी तो वे अपना सामान उतारने के लिए दोबारा कोच के अंदर चले गए. इसी बीच ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली और उतरते समय उनका संतुलन बिगड़ गया. वे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बने खतरनाक गैप में फंस गए और ट्रेन के साथ घिसटने लगे.
आरपीएफ जवान ने दिखाई गजब की फुर्ती
राजेंद्र शुक्ला ने ट्रेन का फुटबोर्ड मजबूती से पकड़ रखा था लेकिन उनकी जान पर बन आई थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 पर तैनात आरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल शरद घरटे की नजर उन पर पड़ी. बिना एक पल की देरी किए शरद ने दौड़ लगाई और अपनी जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया. यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. अगर शरद घरटे ने कुछ ही सेकंड की देरी की होती तो एक बड़ा हादसा निश्चित था.
देखें वीडियो: गणतंत्र दिवस समारोह में SI की हार्ट अटैक से मौत, महाराष्ट्र में ध्वजारोहण के दौरान हुई घटना, वीडियो वायरल
साहस के लिए हर तरफ हो रही तारीफ
हेड कॉन्स्टेबल शरद घरटे की इस बहादुरी और सूझबूझ की चारों तरफ सराहना हो रही है. कल्याण आरपीएफ स्टेशन के प्रभारी अधिकारी पीआर मीना ने उनके इस मानवीय कार्य की तारीफ की है. मुंबई विभाग के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ऋषि शुक्ला ने भी उनके साहस को देखते हुए सम्मान देने की घोषणा की है. शरद ने साबित कर दिया कि वर्दी में तैनात जवान न केवल सुरक्षा के लिए हैं बल्कि वे हर मुश्किल घड़ी में देवदूत बनकर लोगों की जान बचाने के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं.
गणतंत्र दिवस पर मिलेगा विशेष पुरस्कार
जवान शरद घरटे के इस अदम्य साहस को देखते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है. गणतंत्र दिवस के मौके पर कल्याण आरपीएफ स्टेशन की ओर से उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें क्योंकि जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है. राजेंद्र शुक्ला और उनके परिवार ने शरद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए यह जवान किसी भगवान से कम नहीं है जिसने एक कैंसर मरीज को नया जीवन दिया है.
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
8 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
11 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
11 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines