Maharashtra Bus Fire Incident: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हुआ। सिंदखेड़ में राजा शहर के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक एसी बस में भीषण आग लग गई। बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग में फंसकर 25 यात्रियों की मौत हो गई। बस नागपुर से पुणे जा रही थी।
बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार की देर रात करीब 2 बजे हुआ। बस में कुल 33 लोग सवार थे। जिनमें से 25 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बस का ड्राइवर सुरक्षित है।
टायर फटने के बाद पलटी बस
बस ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह यात्रियों को यवतमाल से लेकर पुणे जा रहा था। समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर अचानक टायर फटने के बाद बस पलट गई, जिससे बस में आग लग गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब ज्यादातर यात्री सो रहे थे। उन्हें निकलने का मौका तक नहीं मिला।
बस से 25 शव निकाले गए
बुलढाणा के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। बस से 25 शव निकाले गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ था। ट्रैफिक पुलिस ने एक्सप्रेसवे को फिर से शुरू कराया है।
यह भी पढ़ें: Today Headlines, 01 July 2023: शहडोल जाएंगे पीएम मोदी, केजरीवाल ग्वालियर के दौरे पर, आज से अमरनाथ यात्रा शुरू
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
16 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
17 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
5 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines