नई दिल्लीः समाजवपादी पार्टी (Samajwadi Party) के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की हालत अभी भी नाजुक है। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) के अधिकारियों ने हेल्थ बुलेटिन (Health Bulletin) जारी करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी गई हैं।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रख रही निगरानी
वहीं अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन को साझा करते हुए समाजवादी पार्टी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि अस्पताल अधिकारियों के अनुसार मुलायम सिंह यादव अभी भी गंभीर हैं। जीवन रक्षक दवाओं पर है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
सांस लेने में हुई थी दिक्कत
बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक 82 वर्षीय मुलायम सिंह को पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले वह आईसीयू वार्ड में थे। इसके बाद उन्हें सीसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया था। अब उन्हें फिर से आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
समाजवादी पार्टी ने दी थी सूचना
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने 3 अक्टूबर को अपने आधिकारिक पार्टी ट्विटर हैंडल से साझा किया था, आदरणीय नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। नेताजी से मिलना और अस्पताल के अंदर जाना संभव नहीं है, इसलिए विनम्र अनुरोध है कि कृपया अस्पताल न आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी समय-समय पर दी जाएगी।
संबंधित खबरें
'बोलने के लिए बचा ही क्या', आजम खान का छलका दर्द, ED ने कोर्ट में किया पेश
27 mins agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 hr agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
3 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
3 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines