MP Weather Update: मध्य प्रदेश में साइक्लोन ‘मैंडूस’ का असर देखने को मिल रहा है, आज प्रदेश के कई जिलों में मावठा गिरा, जिससे भोपाल, जबलपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई, बारिश होने से इन जिलों में ठंड का असर भी तेज हो गया, वहीं मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने का अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग के मुताबिक बारिश से होने से दिन के तापमान में भी और गिरावट होगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।
भोपाल में हुई बारिश
साइक्लोन मैंडूस के चलते राजधानी भोपाल में देर रात से बारिश का दौर जारी है, जबकि जबलपुर में भी आज सुबह बारिश हुई, सुबह से भी रिमझिम बारिश होने से तापमान तेजी से नीचे चला गया, जिससे ठंड बढ़ गई। कल रात भोपाल का तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 10 डिग्री के पास पहुंच गया। जिससे ठंड का असर दिख रहा है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोन ‘मैंडूस’ के असर को देखते मौसम में बदलाव जारी रहेगा, मैंडूस के चलते खंडवा, खरगोन, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, उमरिया, जबलपुर, मंडला, छतरपुर और भोपाल सहित कुल 10 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले 48 घंटे तक प्रदेश का मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है, दिन और रात के तापमान में अभी गिरावट का दौर जारी रहेगा, जबकि बादल हटने के बाद 15 दिसंबर से प्रदेश में और ज्यादा ठंड की शुरुआत हो जाएगी।
तापमान में हो रही गिरावट
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिली है, हालांकि कई जिलों में दिन का तापमान 30 से ऊपर भी गया, लेकिन कुछ जिलों में तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया, मध्य प्रदेश के उमरिया, मंडला, छिंदवाड़ा, दमोह में जिले में सबसे ज्यादा 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट हुई। जबकि बारिश के चलते राजधानी भोपाल, पचमढ़ी, नौगांव, जबलपुर के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।
(Tramadol)
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
31 mins agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
47 mins agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
47 mins ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
54 mins agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 hr agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 hr agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 hr ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
2 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
2 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines